छत्तीसगढ

CG Rain Alert: छत्तीसगढ़ में बारिश का तांडव, रेलवे स्टेशन से अस्पताल तक जलभराव, 10 जिलों में रेड अलर्ट

रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, भिलाई और अभनपुर में जनजीवन प्रभावित, मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे बेहद सतर्क रहने की सलाह दी

CG Rain Alert: छत्तीसगढ़ में मानसून ने रौद्र रूप धारण कर लिया है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। सड़कें जलमग्न हैं, अस्पतालों और रेलवे स्टेशन तक में पानी भर गया है। हालात को देखते हुए भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले 48 घंटे के लिए रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है।

रायपुर में बारिश से बिगड़े हालात

राजधानी रायपुर में कुछ ही घंटों की बारिश ने शहर की व्यवस्था की पोल खोल दी। रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर जलभराव होने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

फाफाडीह वाल्टेयर गेट पर पानी भर जाने से एक ट्रक बीच रास्ते में फंस गया। कई लोग अपनी बाइक और साइकिल कंधे पर उठाकर रेलवे क्रॉसिंग पार करते नजर आए। शंकर नगर, लोधी पारा, पंडरी और आजाद चौक सहित कई प्रमुख इलाकों की सड़कें पानी से लबालब हो गईं।

अभनपुर स्वास्थ्य केंद्र में घुसा पानी

अभनपुर के हसदा उप स्वास्थ्य केंद्र में करीब दो फीट तक पानी भर गया। जलभराव के कारण दवाइयां, चिकित्सा उपकरण और प्रसव से संबंधित सामग्री भी पानी में डूब गई, जिससे स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुईं।

राजनांदगांव, दुर्ग और भिलाई भी बेहाल

राजनांदगांव में रातभर हुई बारिश के बाद बसंतपुर स्थित जिला अस्पताल परिसर पूरी तरह जलमग्न हो गया।

दुर्ग के शंकर नगर नाले से लगे इलाकों और कई गलियों में पानी भर गया।

भिलाई में लक्ष्मी नगर, सुपेला, रावण भाटा, शकरपारा, कोसा नगर, कृष्णा नगर सहित कई कॉलोनियों और बीएसपी क्वार्टरों में पानी घुस गया, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में अगले 48 घंटे तक भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

इन जिलों में रेड अलर्ट

  • रायपुर
  • दुर्ग
  • बलौदाबाजार
  • राजनांदगांव
  • बेमेतरा
  • महासमुंद
  • बालोद
  • धमतरी
  • गरियाबंद
  • सारंगढ़-बिलाईगढ़

इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट

  • कबीरधाम
  • खैरागढ़-छुईखदान-गंडई
  • मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी
  • कांकेर
  • नारायणपुर
  • कोंडागांव
  • बस्तर
  • दंतेवाड़ा

इन जिलों में येलो अलर्ट

  • सुकमा
  • बीजापुर
  • जशपुर
  • तथा अन्य कई जिले

मौसम विभाग की अपील

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें, नदी-नालों के आसपास न जाएं, जलभराव वाले क्षेत्रों में विशेष सावधानी बरतें और आकाशीय बिजली के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें।

लगातार हो रही बारिश के कारण प्रदेश के कई हिस्सों में बाढ़ जैसे हालात बनने लगे हैं। प्रशासन ने भी सभी जिलों को अलर्ट पर रखते हुए राहत एवं बचाव दलों को तैयार रहने के निर्देश दिए हैं।

Kirti Goswami

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HOMEVIDEOWP