अपराधब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

CG Rape News: NSUI प्रदेश महासचिव पर युवती ने लगाया बलात्कार का आरोप, राजधानी में मचा हड़कंप

CG Rape News : रायपुर :छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। दरअसल एक युवती ने एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव और कैफे संचालक निखिल बघेल के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कराया है। लेकिन अहम बात ये है कि युवती ने पहले भी कई लोगों के खिलाफ रेप का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि पहले भी एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज कराया था और फिर बाद में 2 लाख रुपए लेकर सेटलमेंट कर लिया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और आगे की कार्रवाई कर रही है।

CG Rape News मिली जानकारी के अनुसार युवती ने आरोप लगाते हुए कहा है कि निखिल से उसकी पहचान जिम में हुई थी। यहां दोनों की दोस्ती हुई। इसके बाद एक दिन निखिल अपने घर लेकर गया और वहां उसने युवती को हवस का शिकार बनाया। बताया जा रहा है कि पीड़िता बीबीए कंपलीट कर नीट परीक्षा की तैयारी कर रही है।

वहीं, जानकारी ये भी मिल रही है कि 20 साल की इस युवती ने पहले भी कई लोगों के खिलाफ अलग-अलग मामले दर्ज कराए हैं। युवती 03 जुलाई 23 को बलरामपुर के युवक रितेश कुमार के खिलाफ टिकरापारा में रेप समेत कई अन्य धाराओं में टिकरापारा थाने में मामला दर्ज कराया था। वहीं, कैमरे के सामने आए बता रहा है कि उस पर भी आरोप लगाया था लेकिन 2 लाख रुपए लेकर सेटल किया है।

इसके अलावा युवती ने हर्ष नायक नामक के खिलाफ भी पूर्व में डीडी नगर थाना में शिकायत लिखियत भी कर चुकी है। फिलहाल डीडी नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।

CG Rape News: NSUI प्रदेश महासचिव पर युवती ने लगाया बलात्कार का आरोप, राजधानी में मचा हड़कंप

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है। Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles