अपराधछत्तीसगढब्रेकिंग न्यूज़राज्य

CG SCHOOL NEWS: छात्र की बेरहमी से पिटाई: होमवर्क नहीं करने पर छात्र को शिक्षक ने इतना पिटा की पुरे सरीर पर छप गए निशान

CG SCHOOL NEWS : 14 अगस्त 2024, बिलासपुर। शिक्षक ने बेदर्दी से अपने विद्यार्थी को पीटा। शिक्षक को पद से निकाला गया है। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के दक्षिण-पूर्व मध्य रेलवे हायर सेकेंडरी स्कूल में एक आठवीं कक्षा के विद्यार्थी की संस्कृत शिक्षक द्वारा बेरहमी से पीटा गया था। होमवर्क नहीं करने पर छात्र को शिक्षक राकेश कुमार ने लकड़ी की छड़ी से इतनी पिटाई की कि उसके शरीर पर चोट के निशान हैं।

स्कूल प्रबंधन ने इस घटना पर कार्रवाई करते हुए राकेश कुमार नामक शिक्षक को सस्पेंड कर दिया है। पीड़ित छात्र आठवीं कक्षा में है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार को स्कूल में संस्कृत के शिक्षक राकेश कुमार ने विद्यार्थियों की कापी की जांच की।दो दिन पहले शिक्षक ने विद्यार्थियों को होमवर्क दिया था। होमवर्क पूरा नहीं करने पर शिक्षक नाराज हो गया और लकड़ी की छड़ी से जमकर पिटाई कर दी।

ALSO READ- All liquor Closed in CG : पूरे छत्तीसगढ़ में शराब दुकानें बंद का आदेश जारी, बेचते पकड़े गए तो होगी सख्त कार्रवाई

CG SCHOOL NEWS  इधर, छात्र की पिटाई ने उसके शरीर पर लाल निशान छोड़ दिए हैं। छात्र ने अपने पिता को फोन पर पूरी घटना बताई। नाराज पिता ने स्कूल प्रबंधन से शिक्षक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की, जिस पर प्रिंसिपल ने उचित कार्रवाई का वादा किया। मंगलवार को शिक्षक राकेश कुमार को तुरंत सस्पेंड कर दिया गया।

student beating
student beating

CG SCHOOL NEWS: छात्र की बेरहमी से पिटाई: होमवर्क नहीं करने पर छात्र को शिक्षक ने इतना पिटा की पुरे सरीर पर छप गए निशान

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है। Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles