ब्रेकिंग न्यूज़अपराधराज्य

CG में स्कूली छात्र-छात्रा की मौत: घरवालों को मंजूर नहीं था बच्चो का रिश्ता, 14 साल की प्रेमिका और 18 साल के प्रेमी ने लगा ली फांसी

CG में स्कूली छात्र-छात्रा की मौत : बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने दोनों का शव बरामद कर लिया है। खास बात यह है कि छात्र दसवीं तो छात्रा आठवीं कक्षा में अध्ययनरत थी।

दोनों एक ही गांव व एक ही मोहल्ले के रहने वाले थे। मामला डवरा थाना इलाके का है। लड़की नाबालिग थी। उसकी उम्र करीब 14 साल थी। दोनों के प्रेम संबंध को लेकर परिजन नाराज चल रहे थे।

बताया जा रहा है की लम्बे समय से दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था। घरवालों को दोनों के रिश्ते पर आपत्ति थी। दोनों विशेष संरक्षित पंडो जनजाति के थे। प्रेमी 18 वर्षीय लक्ष्मण पंडो और प्रेमिका ने चुनरी के सहारे पेड़ पर फंदा बनाकर मौत को गले लगा लिया।

गांव के कुछ लोगों ने सोमवार की सुबह 2 शव पेड़ पर लटकते देखा, तब इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही बसंतपुर थाना प्रभारी चंदन सिंह की टीम मौके पर पहुंची। दोनों के शवों का पंचनामा कर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

ALSO READ- 4 दिन पेट्रोल-डीजल पंप बंद, ड्राइवरों के हड़ताल से बड़ा असर…

CG में स्कूली छात्र-छात्रा की मौत : घरवालों को मंजूर नहीं था बच्चो का रिश्ता, 14 साल की प्रेमिका और 18 साल के प्रेमी ने लगा ली फांसी

Kirti Goswami

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles

HOMEVIDEOWP