LIVE UPDATE
अपराधब्रेकिंग न्यूज़

CG Teachers Posting Scam: राज्य सरकार ने 2000 से अधिक शिक्षकों की पोस्टिंग की रद्द, Teacher Posting Scam में बड़ी कार्रवाई.. देखें आदेश..

CG Teachers Posting Scam : रायपुर / स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षक पोस्टिंग घोटाले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो हजार से अधिक शिक्षकों की पोस्टिंग निरस्त कर दी है। विभाग ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से अनुमोदन के बाद ये निर्णय लिया है। वहीं, एक आदेश बनाया गया है कि शिक्षकों को कोई कानूनी राहत नहीं मिलेगी। इस आदेश में ज्वाइंट डायरेक्टरों ने अधिकार न होने पर भी ट्रांसफर किया है। इसमें पांचों कमिश्नरों की जांच, जिसमें सभी ने भ्रष्टाचार की पुष्टि की है, का उल्लेख किया गया है।

वहीं, विभाग ने शिक्षकों से कहा है कि पूर्व पोस्टिंग वाले स्कूलों में 10 दिन के भीतर ज्वाईन करें, नहीं तो उनका प्रमोशन निरस्त कर दिया जाएगा। बता दें कि सरकार ने पहले चार ज्वाइंट डायरेक्टरों को बर्खास्त कर दिया था।

प्रदेश में शिक्षक पोस्टिंग आदेश में संशोधन के नाम पर व्यापक भ्रष्टाचार हुआ, जब शिक्षक पोस्टिंग प्रमोशन रद्द हो गया। सरकार ने पांच में से चार ज्वाइंट डायरेक्टरों को निलंबित करने से इस मामले की गम्भीरता को समझा जा सकता है। स्कूल शिक्षा मंत्री रविंद्र चौबे ने संशोधन को निरस्त करने और अपराधिक मामले दर्ज कराने का ऐलान किया। समन्वय को पोस्टिंग को निरस्त करने के लिए फाइल भेजी गई थी। मुख्यमंत्री समन्वय की जिम्मेदारी निभाते हैं। उनका दस्तखत इस नोटशीट पर है।

CG Teachers Posting Scam: राज्य सरकार ने 2000 से अधिक शिक्षकों की पोस्टिंग की रद्द, Teacher Posting Scam में बड़ी कार्रवाई.. देखें आदेश..

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles