CG Weather Alert Today: छत्तीसगढ़ में तेज आंधी और बारिश का अलर्ट, 40-50 किमी की रफ्तार से चलेगी आंधी
CG Weather Alert: छत्तीसगढ़ में मौसम का बड़ा बदलाव, 40-50 किमी की रफ्तार से चलेगी आंधी

CG Weather Alert Today : Chhattisgarh में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। India Meteorological Department के रायपुर केंद्र ने 13 मई से राज्य के कई जिलों में तेज आंधी, गरज-चमक और हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान हवाओं की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। कई इलाकों में अचानक मौसम बदलने से लोगों को तेज धूलभरी आंधी और बादलों की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।
Raipur, Bilaspur, Durg, Raigarh समेत कई जिलों में दिन के समय तेज धूप और शाम के वक्त बादल छाने के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।
हालांकि मौसम में बदलाव के बावजूद लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद कम है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है, जिससे उमस और गर्मी दोनों बढ़ने की संभावना है।
मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी है। किसानों और ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों को भी सतर्क रहने को कहा गया है।
ALSO READ- ShahRukh Khan Raipur ! आज रायपुर में शाहरुख Khan ! RCB vs KKR मैच को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज










