मध्य प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

CG weather Update: राजधानी समेत इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी… पानी-पानी हुए प्रदेश

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर सहित छत्तीसगढ़ के कई जिलों में बीते कल से भारी बारिश हो रही है। बुधवार शाम को शुरू हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत तो मिली, लेकिन रात भर बारिश के बाद राजधानी रायपुर और न्यायधानी बिलासपुर सहित कई जिलों में जलभराव हो गया है। राजधानी रायपुर में जलभराव से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, जैसे जयस्तंभ चौक, लोधी पारा चौक और तेलीबांधा चौक।

ALSO READ – एक दिन की कलेक्टर का निधन, CG ब्रेकिंग- रायपुर की शैडो कलेक्टर बनी श्रीकृति दीवान का निधन, अस्पताल में थी भर्ती 

जलमग्न हुई न्यायधानी

वहीं, न्यायधानी बिलासपुर की बात की जाए तो, लगातार बारिश से कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। निरंतर बारिश ने पुराना बस स्टैंड, श्रीकांत वर्मा मार्ग, गोलबाजार, कुम्हारपारा और रेलवे कॉलोनी सहित कई इलाकों में जलभराव का कारण बनाया है। लोगों के घरों में बारिश का पानी भी जलभराव से घुस गया है। लोगों के घर में पानी घुसने से सामान भी डूब गया है। मोटर पंप से लोग पानी निकाल रहे हैं।

ALSO READ – OYO होटल में सेक्स रैकेट, आपत्तिजनक हालत में मिले 24 से ज्यादा युवक-युवतियां, HOTEL PRINCE का मामला

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में लगातार बारिश के कारण भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। Moyushem Department ने कहा कि राज्य के कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। साथ ही मौसम विभाग ने राज्य के दूसरे जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद भी व्यक्त की है।

ALSO READ –  RAIPUR BREAKING: भाई ने की भाई की हत्या… गला घोंटकर नदी में फेक दी लाश… लोगो में मचा हड़कंप …

CG weather Update: राजधानी समेत इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी… पानी-पानी हुए प्रदेश

Kirti Goswami

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles

HOMEVIDEOWP