मध्य प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में जोरदार बारिश का Alart… 6 जिलों में जमकर बरसेगा बादल, मौसम विभाग का Yellow Alert जारी

CG Weather Update: प्रदेश में गर्मी से लोग बेहाल हो रहे हैं। इस बीच मौसम विभाग ने राहत भरी खबर दी है कि अब अगले चार दिनों तक पारा नहीं बढ़ेगा। बारिश और अंधड़ से लोगों को राहत मिल सकती है। अभी मौसम का नया सिस्टम बना हुआ है, उसके मुताबिक राजधानी समेत कई इलाकों में शाम होते ही हवाएं तेज चलना शुरू हो जा रही हैं।

बदले सिस्टम के असर से राजधानी समेत कुछ जिलों का पारा 1 से दो डिग्री तक कम हो गया है। बीते 10 साल में ऐसा पहली बार देखने को मिल रहा है कि अप्रैल माह के अंतिम सप्ताह में पारा कम हो रहा है। बीते वर्षेां में अंतिम सप्ताह में पारा तेजी बढ़ जाता है। मध्य छत्तीसगढ़ के जिलों मे बारिश का प्रभाव ज्यादा देखने को मिल सकता है।

बना हुआ है यह सिस्टम

पश्चिमी विक्षोभ ईरान के ऊपर स्थित है। एक उत्तर दक्षिण द्रोणिका/हवा की अनियमित गति दक्षिण छत्तीसगढ़ से दक्षिण तमिलनाडु तक स्थित है। 22 अप्रैल को एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ सकते हैं। प्रदेश में एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ अंधड़ चलने तथा वज्रपात होने के आसार हैं। वर्षा का क्षेत्र मुख्यतः मध्य छत्तीसगढ़ रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट संभव है।

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में जोरदार बारिश का Alart… 6 जिलों में जमकर बरसेगा बादल, मौसम विभाग का Yellow Alert जारी

Kirti Goswami

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles

HOMEVIDEOWP