ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Raipur में Chakubaji : महादेव घाट में चाकू मरकर मर्डर … जेल से छूटते ही दिया वारदात को अंजाम

डीडी नगर थाना क्षेत्र के महादेव घाट के पास कल शाम एक युवक को चाकू मारकर क्रूरता से मार डालने के चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। डीडी नगर पुलिस ने बिट्टू यादव, मुकेश, रवि ठाकुर और छोटू यादव को गिरफ्तार किया। इनमें से एक हाल ही में जेल से रिहा हुआ रवि ठाकुर था। सभी को न्यायालय में पेश कर जेल में डालने की योजना बनाई जा रही है।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश के पिता नंदकुमार बघेल का निधन

ज्ञात होता है कि कल शाम एक पुराने विवाद के चलते चरों ने आशीष बंजारे नामक एक युवक को बेदर्दी से मार डाला। इस हमले में गंभीर घायल उमेश मस्कोले और आकाश यादव भी थे, जो अभी भी अस्पताल में हैं। बताया जा रहा है कि 2019 में देवेंद्र नगर में हुई हत्या के बाद से आरोपियों और पीड़ितों के बीच विवाद था। माना जाता है कि चार साल पुरानी शत्रुता को भुनाते हुए आरोपियों ने चाकूबाजी की घटना को अंजाम दिया है।

टिकरापारा चाकूबाजी में तीन अरेस्ट

महादेव घाट में चाकूबाजी की घटना के कुछ ही घंटों बाद टिकरापारा थाना क्षेत्र में भी चाकूबाजी की गई। यहां, एक विवाद के बाद तीन बाइक सवारों ने लालपुर पेट्रोल पम्प के कर्मचारी पर चाकू से हमला कर दिया और भाग गए। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। वहां लगे सीसीटीवी कैमरे ने पूरी घटना कैद की। चाकूबाजी से घायल प्रशांत कुमार यहाँ उपचार प्राप्त कर रहे हैं।

Raipur में Chakubaji : महादेव घाट में चाकू मरकर मर्डर … जेल से छूटते ही दिया वारदात को अंजाम

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है। Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles