LIVE UPDATE
छत्तीसगढब्रेकिंग न्यूज़सरकारी योजना

छत्तीसगढ़ को मिलीं 240 E-बसें: मुख्यमंत्री की पहल पर रायपुर, दुर्ग-भिलाई और बिलासपुर, कोरबा में शुरू होगी ई-बस सेवा, लोगों को मिलेगी ये सुविधाएं

रायपुर, 15 सितंबर 2024: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर, भारत सरकार ने छत्तीसगढ़ के विभिन्न शहरी क्षेत्रों के लिए पीएम ई-बस सेवा योजना के तहत 240 इलेक्ट्रिक बसों की स्वीकृति प्रदान की है। यह बसें राजधानी रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, और दुर्ग-भिलाई में सार्वजनिक परिवहन के लिए चलाई जाएंगी।

ALSO READ- RAIPUR MMI HOSPITAL CASE: रायपुर के MMI नारायणा हॉस्पिटल पर गंभीर आरोप…..मरीज की इलाज में लापरवाही के कारन मौत….15 लाख रुपए के घोटाले का आरोप …..

उप मुख्यमंत्री और नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने जानकारी दी कि इस योजना के तहत शहरों को बसों की खरीद और संचालन के लिए वित्तीय सहायता मिलेगी। इसके साथ ही, बस डिपो जैसे आवश्यक इन्फ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए भी धनराशि का उपयोग किया जाएगा। योजना में तीन प्रकार की ई-बसें—स्टैंडर्ड, मीडियम और मिनी—शहरों में परिचालित की जाएंगी।

छत्तीसगढ़ के लिए स्वीकृत ई-बसों की संख्या इस प्रकार है:

रायपुर: 100 मीडियम ई-बसें

बिलासपुर: 35 मीडियम और 15 मिनी ई-बसें

कोरबा: 20 मीडियम और 20 मिनी ई-बसें

दुर्ग-भिलाई: 50 मीडियम ई-बसें

यह योजना शहरों में मेट्रो के विकल्प या सहयोगी साधन के रूप में विकसित की जाएगी, ताकि नागरिकों को किफायती, भरोसेमंद और सुविधाजनक परिवहन की सुविधा मिल सके। पीएम ई-बस सेवा योजना के तहत, बसों के संचालन और क्रय के लिए चयनित एजेंसी को केंद्रीय सहायता प्रदान की जाएगी, जो बसों द्वारा किए गए किलोमीटर के आधार पर होगी। पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए थर्ड पार्टी ऑडिट अनिवार्य होगा।

इस योजना से छत्तीसगढ़ के शहरों में कम कार्बन उत्सर्जन के साथ वायु गुणवत्ता में सुधार और पर्यावरण संरक्षण की उम्मीद की जा रही है।

ALSO READ- CUTE GANESH 2024: रायपुर लाखेनगर में अनोखी गणेश प्रतिमा…. राधा कृष्णा की छवि में बाल रूप में दिखे गणेश, लोगो की उमड़ी भीड़

Chhattisgarh 240 E buses
Chhattisgarh 240 E buses

छत्तीसगढ़ को मिलीं 240 E-बसें: मुख्यमंत्री की पहल पर रायपुर, दुर्ग-भिलाई और बिलासपुर, कोरबा में शुरू होगी ई-बस सेवा, लोगों को मिलेगी ये सुविधाएं

Related Articles