छत्तीसगढब्रेकिंग न्यूज़

Chhattisgarh GST Raid: बिलासपुर में 40 घंटे की बड़ी GST रेड, अंकिता लोखंडे के ससुराल से जुड़ी कंपनी समेत 3 कोल कारोबारियों ने ₹27.11 करोड़ किया सरेंडर

Chhattisgarh GST Raid

Chhattisgarh GST Raid बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में स्टेट GST विभाग की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई सामने आई है। बिलासपुर में कोयला कारोबारियों के ठिकानों पर करीब 40 घंटे तक चली GST रेड के बाद 27 करोड़ 11 लाख रुपये का जीएसटी सरेंडर कराया गया है। इस कार्रवाई में बॉलीवुड अभिनेत्री अंकिता लोखंडे के पति विक्की जैन के परिवार की महावीर कोल वॉशरी, फील कोल ग्रुप और पारस कोल वॉशरी शामिल हैं। तीनों कारोबारियों के कुल 11 ठिकानों पर विभाग की टीमों ने एक साथ दबिश देकर टैक्स चोरी के बड़े मामले को उजागर किया है। Chhattisgarh GST Raid

ALSO READ- GST Raid in CG: अभिनेत्री अंकिता लोखंडे-विक्की जैन के परिवार सहित तीन बड़े कोल कारोबारियों के ठिकानों पर GST की ताबड़तोड़ छापेमारी …

स्टेट GST विभाग को लंबे समय से इन कंपनियों द्वारा कम टैक्स भुगतान और कोल परिवहन में अनियमितताओं की जानकारी मिल रही थी। जांच में सामने आया कि जितनी गाड़ियां कोयला परिवहन में लगी हैं, उसके अनुपात में टैक्स बेहद कम जमा किया जा रहा था। वित्त सचिव मुकेश बंसल और GST आयुक्त पुष्पेंद्र मीणा के निर्देश पर गोपनीय जांच कर पुख्ता साक्ष्य जुटाए गए। इसके बाद विशेष आयुक्त (IRS) तरन्नुम वर्मा के नेतृत्व में रायपुर और बिलासपुर की टीमों ने शुक्रवार सुबह से रेड शुरू की। Chhattisgarh GST Raid

ALSO READ- Kawardha News: इंटरकास्ट मैरिज से नाराज़ ससुर ने बहू की हत्या की, सेप्टिक टैंक में 25 दिन तक छुपा रखा शव — सनसनीखेज मामला उजागर

जांच के दौरान कोयले के स्टॉक, खरीदी-बिक्री, वॉश कोल, कच्चा कोल, रिजेक्ट और रिफाइंड कोल के रिकॉर्ड खंगाले गए। दफ्तरों में अकाउंट्स सिस्टम और डिजिटल डेटा की भी जांच की गई। विभाग को इनपुट टैक्स क्रेडिट, खनिज विभाग के स्टॉक रिकॉर्ड और मौके पर मौजूद डंप माल में भारी अंतर मिला। कार्रवाई के दबाव में महावीर कोल वॉशरी ने 10 करोड़, पारस कोल ट्रेडिंग ने 6.5 करोड़ (जिसमें 3.20 करोड़ तत्काल जमा किए) और फील कोल ग्रुप ने 11.11 करोड़ रुपये जीएसटी सरेंडर किया।

ALSO READ- CG guideline 2025: छत्तीसगढ़ में जमीन की गाइडलाइन रेट पर सरकार का बड़ा U-Turn, कई प्रमुख आदेश तत्काल प्रभाव से वापस

इस कार्रवाई को इसलिए भी अहम माना जा रहा है क्योंकि विशेष आयुक्त तरन्नुम वर्मा की पदस्थापना के एक हफ्ते के भीतर ही यह बड़ी रेड की गई है। उन्होंने रेड से पहले अधिकारियों को कोल वॉशरी, प्लांट और साइडिंग से जुड़ी बारीकियों की विशेष ट्रेनिंग दी थी। GST विभाग का कहना है कि यह जांच अभी भी तकनीकी रूप से जारी है और आगे टैक्स चोरी की राशि और बढ़ सकती है।

ALSO READ- IndiGo Airlines Crisis : 24 घंटे में 550 फ्लाइट कैंसिल! IndiGo ने मांगी माफी — यात्रियों के…

Chhattisgarh GST Raid: बिलासपुर में 40 घंटे की बड़ी GST रेड, अंकिता लोखंडे के ससुराल से जुड़ी कंपनी समेत 3 कोल कारोबारियों ने ₹27.11 करोड़ किया सरेंडर

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है। Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *