LIVE UPDATE
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Chhattisgarh Weather: छत्तीसगढ़ के कई जिलों में बारिश का अलर्ट

Chhattisgarh Weather : छत्तीसगढ में एक बार फिर मौसम का मिमाज बदलने वाला है। बंगाल की खाड़ी से नमीयुक्त हवाओं का आगमन हो रहा है। इससे राजधानी रायपुर समेत प्रदेशभर में बादल छाए हुए हैं। इसके साथ ही अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। आज रविवार को प्रदेश के कई इलाकों में हल्की बारिश के आसार हैं। आगामी कुछ दिनों तक तापमान में कोई बदलाव की संभावना नहीं है।

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में आगामी कुछ दिन तक न्यूनतम तापमान और अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है। इसके चलते प्रदेश के एक-दो जगहों पर बारिश की संभावना है। इसके साथ ही गरज-चमक, ओलावृष्टि और अंधड़ होने की संभावना है। वहीं सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। बारिश की स्थिति बनी हुई है।

ALSO READ – CG में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़….नाबालिग लड़की से जबरन करा रहे थे धंधा, पुलिस ने मारा छापा तो…1 महिला समेत 3 ग्राहक 

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में अचानक मौसम बदल गया है। यही वजह है कि सुबह से ही बदल छाए हुए हैं। इसके साथ ही कई जिलों में बारिश की संभावना जताई जा रही है। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि छत्तीसगढ़ में आगामी पांच दिनों तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव होने की संभावना नहीं है।

बीते दिनों शनिवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहा। वहीं सर्वाधिक अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में दर्ज किया गया है। सबसे कम न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया है। राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो कि सामान्य से एक डिग्री ज्यादा रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 21.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा है।

ALSO READ – CM योगी को बम से उड़ाने की धमकी.. पुलिसकर्मी के CUG पर किया गया हैं फोन, मचा हड़कंप…

राजधानी रायपुर समेत प्रदेशभर में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। रायपुर में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

Chhattisgarh Weather: छत्तीसगढ़ के कई जिलों में बारिश का अलर्ट

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles