Chhattisgarh Weather Update: प्रदेश में अगले 24 घंटे में दिखेगा मौसम में बदलाव, इन जिलों में भारी बारिश के आसार, पढ़े IMD का नया अपडेट

Chhattisgarh Weather Update : छत्तीसगढ़ में मंगलवार से मौसम में बदलाव आने वाला है। 8 से 10 अक्टूबर के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और वज्रपात की संभावना जताई गई है। इस दौरान तेज हवाएं भी चल सकती हैं। सोमवार को रायपुर में बादल छाए रहेंगे, जहां अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री के आसपास रहेगा। बस्तर संभाग में हल्की बारिश की भी उम्मीद है।
राज्य के कई जिलों—जैसे सरगुजा, जशपुर, कोरिया, मनेंद्रगढ़ चिरमिरी, भरतपुर, सूरजपुर, बलरामपुर, बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा, जांजगीर, गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद, बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, कांकेर, बीजापुर और नारायणपुर—में गरज के साथ बौछारें और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है।
जानिए CG Weather Forecast
आने वाले पांच दिनों के भीतर अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। दशहरे के बाद मानसून की विदाई होगी और 20 अक्टूबर के आसपास ठंड बढ़ने की उम्मीद है।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी और दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण स्थित है, जिसके असर से अगले दो दिनों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। यह बारिश मुख्यतः बस्तर संभाग में देखने को मिल सकती है।



















