LIVE UPDATE
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यसरकारी खबर

धान बोनस पर CM Vishnu Dev Sai का बड़ा ऐलान, 3100 रुपए क्विंटल पर होगी धान खरीदी

रायपुर : छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनने के बाद कांग्रेस ने बीजेपी पर लगातार वादाखिलाफी का आरोप लगाया है। कांग्रेस बीजेपी को घेरते आ रही है, खासकर धान खरीदी के समर्थन मूल्य पर। इस बीच, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को धान किसानों के लिए एक बड़ा घोषणा की है। CM ने कहा, “मोदी की गारंटी के तहत छत्तीसगढ़ के धान किसानों का धान 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जाएगा।””

मोदी की गारंटी के तहत मुख्यमंत्री का घोषणापत्र:

1 नवंबर 2023 से छत्तीसगढ़ में धान खरीदना जारी है। मोदी की गारंटी के अनुसार, इस साल किसानों से 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदा जा रहा है। अब तक राज्य सरकार ने किसानों से 91.07 लाख मीट्रिक टन समर्थन मूल्य पर धान खरीदा है। किसानों को धान के एवज में 20 हजार 208 करोड़ रुपए से अधिक भुगतान किया गया है।

9 जनवरी 2024 की शाम तक राज्य में 18 लाख 3 हजार 762 किसानों से समर्थन मूल्य पर 91 लाख 7 हजार 487 मीट्रिक टन धान खरीदा गया था। बैंक लिंकिंग व्यवस्था ने किसानों को 20 हजार 208 करोड़ रुपए से अधिक का भुगतान किया है। धान की खरीद के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए धान की आपूर्ति भी जारी है। राज्य इस साल 130 लाख मीट्रिक टन धान खरीदेगा।-दिल्लीप जायसवाल, मार्कफेड का महाप्रबंधक

धान पहले बेच चुके किसानों को भी लाभ मिलेगा:

CM Vishnu Dev Sai के निर्देशों के अनुसार, पहले धान बेच चुके किसानों को प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान का लाभ भी मिलेगा। एक नवंबर से अब तक निर्धारित मात्रा के धान को बेच चुके किसान 31 जनवरी तक शेष धान उपार्जन केंद्र में बेच सकेंगे। 2022-23 में राज्य के किसानों से 21 क्विंटल धान 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जाएगा, इससे किसानों को प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान बेचने पर 65,100 रुपए मिल जाएगा। धान बेचने पर किसानों को इस वर्ष 25 हजार 500 रुपये का अतिरिक्त लाभ मिलेगा।

धान बोनस पर CM Vishnu Dev Sai का बड़ा ऐलान, 3100 रुपए क्विंटल पर होगी धान खरीदी

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles