Congress Candidate 2nd List: LokSabha Eklection के लिए कांग्रेस की दूसरी सूची जारी, उम्मीदवारों के नाम का एलान
Congress Candidate 2nd List : लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की दूसरी सूची जारी कर दी गई है। इसमें चार राज्यों के 43 उम्मीदवारों के नाम का एलान किया गया है। इस सूची में 10 सामान्य, 13 ओबीसी, 10 एससी, 9 एसटी और एक मुस्लिम उम्मीदवार हैं। कांग्रेस पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक में इस सूची पर मुहर लगाई गई। दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में हुई बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और अन्य सदस्य शामिल हुए थे।
ALSO READ- Dhan Bonus ka Paisa: किसानों के खाते में ट्रांसफर की गई धान के अंतर की राशि, मोदी की एक और गारंटी हुई पूरी…
कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बताया कि हमने लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची पहले ही घोषित कर दी है। आज हम दूसरी सूची की घोषणा करने जा रहे हैं। कल सीईसी ने बैठक की और असम, मध्य प्रदेश, राजस्थान से लगभग 43 नामों की सूची को मंजूरी दे दी। कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई असम के जोरहाट से चुनाव लड़ेंगे। नकुल नाथ मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा से चुनाव लड़ेंगे। राहुल कासवा राजस्थान के चुरू से चुनाव लड़ेंगे। वैभव गहलोत जालौर से चुनाव लड़ेंगे।
इससे पहले सीईसी की पहली बैठक सात मार्च को हुई थी और आठ मार्च को 39 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की गई थी। इसमें छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, लक्षद्वीप, मेघालय, नागालैंड, सिक्किम, तेलंगाना और त्रिपुरा की लोकसभा सीटों के लिए नामों का एलान हुआ था।
ALSO READ- 🔴महतारी जरुरी जानकारी:- 👉महतारी वंदन योजना की राशि नहीं आई हैं ? तो जल्दी करें ये काम, तुरंत आ जाएंगे पैसे


राजस्थान में 10 उम्मीदवारों की घोषणा
कांग्रेस ने जालौर से पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे और पूर्व RCA अध्यक्ष वैभव गहलोत को उम्मीदवार बनाया है। वहीं, बीकानेर से गोविंदराम मेघवाल को चुनाव में उतारा गया है, जिनका मुकाबला भारतीय जनता पार्टी के अर्जुन मेघवाल से होगा। चूरू से भारतीय जनता पार्टी के सांसद राहुल कस्वां जो भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए हैं, उनको टिकट दिया गया है। इनका मुकाबला भाजपा के देवेंद्र झाझरिया के साथ होना है।
अलवर सीट से ललित यादव को टिकट दिया गया है, जिनके सामने भाजपा के केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव मैदान में हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी के सामने चित्तौड़गढ़ से राजस्थान सरकार के पूर्व मंत्री उदयलाल आंजना को मैदान में उतर गया है। वहीं, जोधपुर से कांग्रेस ने करण सिंह को टिकट दिया है, जिनका मुकाबला केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के साथ होगा।
ALSO READ- BJP के नए मुख्यमंत्री, विधायक दल की बैठक में लिया गया निर्णय…
मध्यप्रदेश के लिए 10 उम्मीदवारों का एलान Congress Candidate 2nd List
मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने 10 नामों का एलान किया है। भिंड से फूल सिंह बरैया, टीकमगढ़ से पंकज अहिरवार, सतना से सिद्धार्थ कुशवाहा, सीधी से कमलेश्वर पटेल, मंडला से ओंकार सिंह मरकाम, छिंदवाड़ा से नकुल नाथ, देवास से राजेंद्र मालवीय, धार से राधेश्याम मुवेल, खरगोन से पोरलाल खरते और बैतूल से रामू टेकाम को टिकट दिया गया है।
Congress Candidate 2nd List: LokSabha Eklection के लिए कांग्रेस की दूसरी सूची जारी, उम्मीदवारों के नाम का एलान









