LIVE UPDATE
छत्तीसगढ

शहीद राजीव पांडेय की 38वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस का मौन धरना, स्मारक निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर उठाए सवाल

रायपुर, 29 मई 2025: शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गिरीश दुबे एवं रायपुर पश्चिम के पूर्व विधायक विकास उपाध्याय के नेतृत्व में आज सेकंड लेफ्टिनेंट शहीद राजीव पांडेय की 38वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मौन धरना दिया। यह धरना जीई रोड स्थित अनुपम गार्डन स्थल पर शहीद के अधूरे स्मारक निर्माण और गार्डन निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा करने की मांग को लेकर आयोजित किया गया।

गिरीश दुबे और विकास उपाध्याय ने संयुक्त रूप से कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद से शहीदों के सम्मान में बनाई जा रही संरचनाओं को नजरअंदाज किया जा रहा है। 11 सितंबर 2023 को शहीद राजीव पांडेय के माता-पिता द्वारा भूमि पूजन किया गया था, लेकिन भाजपा के नेताओं की “हठधर्मिता” के चलते निर्माण कार्य अब तक अधूरा है।

विकास उपाध्याय ने आरोप लगाया कि यदि क्षेत्रीय विधायक चाहें तो यह कार्य अब तक पूर्ण हो चुका होता। उन्होंने कहा, “यह न सिर्फ शहीद का अपमान है, बल्कि रायपुर पश्चिम विधानसभा के विकास पर भी सवाल खड़ा करता है।”

इस मौके पर बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे, जिन्होंने शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके निवास जाकर परिजनों से आशीर्वाद लिया।

38th death anniversary of martyr Rajiv Pandey
38th death anniversary of martyr Rajiv Pandey

शहीद राजीव पांडेय की 38वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस का मौन धरना, स्मारक निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर उठाए सवाल

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles