अपराधब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Crime News Hindi: विजिलेंस ने रिश्वत लेते ASI को किया गिरफ्तार, मांगे थे 50 हजार रुपये

Crime News Hindi : अमृतसर: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। थाना-ए डिवीजन में तैनात सहायक सब-इंस्पेक्टर (ASI) तलविंदर सिंह को शुक्रवार को ₹5,000 रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।

ALSO READ- iPhone 17 India Sale Today: भारत में शुरू हुई iPhone 17 की बिक्री, जानिए कीमत, फीचर्स और लोगों का क्रेज

कैसे हुआ पूरा खुलासा?

विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि यह कार्रवाई एक स्थानीय निवासी की शिकायत पर की गई। शिकायतकर्ता एक होटल की देखरेख करता है। होटल के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर मोबाइल फोन और डीवीआर जब्त किए थे। जब शिकायतकर्ता ने सामान वापस लेने के लिए एएसआई से संपर्क किया, तो तलविंदर सिंह ने ₹50,000 रिश्वत की मांग की।

बातचीत के बाद मामला ₹30,000 पर तय हुआ। आरोपी एएसआई पहले ही ₹16,000 ले चुका था और बाकी रकम किस्तों में लेने पर राजी हुआ।

विजिलेंस की योजना और गिरफ्तारी

शिकायतकर्ता ने पूरी जानकारी विजिलेंस ब्यूरो को दी। इसके बाद अमृतसर रेंज की टीम ने ट्रैप प्लान तैयार किया। तय योजना के मुताबिक, जैसे ही शिकायतकर्ता ने दूसरी किस्त के तौर पर ₹5,000 दिए, विजिलेंस टीम ने दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में एएसआई तलविंदर सिंह को रंगे हाथों पकड़ लिया।

ALSO READ- Google Gemini AI Trend: लाल साड़ी वाली हसीनाओं का वायरल ट्रेंड ! लड़कियों के लिए Alart— खबर जरूर पढ़े

आरोपी पर केस दर्ज

विजिलेंस ने आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आगे की जांच अमृतसर रेंज थाने में की जा रही है।

Vigilance ne rishwat lete ASI ko kiya girftar
Vigilance ne rishwat lete ASI ko kiya girftar

Crime News Hindi: विजिलेंस ने रिश्वत लेते ASI को किया गिरफ्तार, मांगे थे 50 हजार रुपये

Kirti Goswami

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles

HOMEVIDEOWP