राज्यब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

विकास की रैली में उमड़ा जनसैलाब

पन्द्रह साल छल-कपट करने वालों को एक बार फिर हराकर सबक सिखायेगी जनता – विकास उपाध्याय

रायपुर। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन विकास उपाध्याय बुधवार को सुबह छः बजे ही निकल गये थे, उन्होंने विभिन्न रैली और जनसभाएँ की, जिसमें हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे। भाईदूज के मौके पर उन्हें बहनों ने तिलक लगाकर जीत का आशीर्वाद दिया।

ALSO READ- 36 यात्रियों की मौत: BIG ब्रेकिंग- खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, 36 लोगों की मौके पर ही मौत, PM ने जताया शोक

विकास उपाध्याय ने कहा कि राज्य सरकार की प्रभावशाली नीतियों से प्रदेश की जनता खुश है, आगे भी कांग्रेस सरकार उनके लिए काम करेगी। माँ, बहनों को पन्द्रह हजार रूपये देने का वादा भी हम सरकार बनते ही निभायेंगे। उन्होंने कहा कि पन्द्रह साल राज करने वालों ने छल-कपट के अलावा कुछ नहीं किया है इस बात को जनता जानती है और एक बार फिर उन्हें नकारेगी।

ALSO READ- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की बड़ी घोषणा: दीपावली के मौके पर प्रदेश की महिलाओं को सालाना ₹15000 देने का ऐलान

खमतराई, शुक्रवारी बाजार, खालबाड़ा, मुकुट नगर, टाटीबंध, गुढ़ियारी, रायपुरा, चौबे कॉलोनी, रामसागर पारा, रामनगर, हिरापुर, पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर, पं. ईश्वरीचरण शुक्ल वार्ड, डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम वार्ड, रामकृष्ण परमहंस वार्ड, श. मनमोहन सिंह बक्शी वार्ड, बाल गंगाधर तिलक वार्ड, ने. कन्हैयालाल बाजारी वार्ड, श. चूड़ामणि नायक वार्ड, ठक्कर बापा वार्ड, वीर शिवाजी वार्ड, तात्यापारा वार्ड, माधवराव सप्रे वार्ड, संत रविदास वार्ड, ठा. प्यारेलाल वार्ड, में निकाली गई भव्य रैली में विकास उपाध्याय खुद शामिल हुये और लोगों का अभिवादन किया। इसके अलावा उन्होंने शुक्रवारी बाजार, खमतराई व रामनगर में जनसभा को भी संबोधित किया।

ALSO READ- T S SINGHDEO STATEMENT : बस्तर में कांग्रेस जीतेगी 20 में 16 सीट, CM फेस को लेकर टीएस सिंहदेव ने कही ये बात

 

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है। Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles