LIVE UPDATE
देशराज्य

Cyclone Montha Alert: खतरनाक हुआ चक्रवाती तूफान मोंथा, इन राज्यों में मची तबाही-110/KM की रफ़्तार से आगे आ रहा चक्रवाती तूफान , RED अलर्ट जारी

Cyclone Montha Alert : नई दिल्ली। बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ (Cyclone MONGA) अब तेजी से आंध्र प्रदेश के तटों की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक यह तूफान आज यानी मंगलवार शाम से रात के बीच मछलीपट्टनम और कालिंगपट्टनम के बीच काकिनाड़ा के पास समुद्री तटों से टकराएगा। इस दौरान तेज हवाएं चलने, भारी बारिश और जनजीवन अस्त-व्यस्त होने की आशंका जताई गई है।

ALSO READ- CG Weather Update: छत्तीसगढ़ के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, प्रशासन को दिए ये निर्देश

गंभीर चक्रवाती तूफान में बदला ‘मोंथा’

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी पर बना मोंथा तूफान पिछले छह घंटों में लगभग 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-उत्तरपश्चिम दिशा में आगे बढ़ा है और अब यह एक “गंभीर चक्रवाती तूफान” (Severe Cyclonic Storm) में तब्दील हो गया है।

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि जब यह आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों से टकराएगा, तब हवा की गति 90 से 100 किमी प्रति घंटे रहेगी, जबकि झोंके 110 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं।

ALSO READ- Girlfriend murder case: एक्स बॉयफ्रेंड ने की युवती की हत्या, पैरावट में डालकर जलाया शव, इंस्टाग्राम पर चलाता था 19 फेक अकाउंट

प्रधानमंत्री मोदी ने की समीक्षा, राज्यों को हरसंभव मदद का भरोसा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू से फोन पर बातचीत की है। पीएम ने केंद्र सरकार की ओर से हर संभव मदद और राहत सामग्री भेजने का भरोसा दिया है।

ALSO READ- Rajnandgaon Suicide News: होटल के कमरे में युवक ने की आत्महत्या, कमरे से मिला सुसाइड नोट और गोलियों के खाली पत्ते, मचा हड़कंप

पांच राज्यों में NDRF की तैनाती, ट्रेनें और फ्लाइट्स रद्द

सरकार ने चक्रवात से निपटने के लिए 22 एनडीआरएफ (NDRF) टीमें आंध्र प्रदेश, ओडिशा, पुडुचेरी, तमिलनाडु और छत्तीसगढ़ में तैनात कर दी हैं।

  • रेलवे: दक्षिण मध्य रेलवे और पूर्वी तट रेलवे ने 100 से अधिक ट्रेनें अगले दो दिनों के लिए रद्द कर दी हैं।
  • स्कूल: तटीय जिलों में सभी स्कूल बंद कर दिए गए हैं।
  • फ्लाइट्स: सुरक्षा कारणों से कई घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द की गई हैं।
  • राहत कार्य: निचले इलाकों से लोगों को निकालकर राहत शिविरों में भेजा जा रहा है।

सबसे ज्यादा खतरा आंध्र प्रदेश को

IMD के महानिदेशक डॉ. एम. मोहापात्रा के अनुसार, मोंथा के तट से टकराने के बाद इसकी रफ्तार थोड़ी कम होगी, लेकिन यह आगे बढ़ते हुए ओडिशा और उसके बाद छत्तीसगढ़ में प्रवेश करेगा।
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 28 से 30 अक्टूबर के बीच आंध्र प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और तमिलनाडु में भारी से अति भारी बारिश की संभावना बनी रहेगी।

ALSO READ- PM Modi Raipur Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 1 नवंबर को रायपुर दौरा — बिना ब्रेक 12 घंटे का कार्यक्रम, देखें मिनट-टू-मिनट डिटेल

‘रेड अलर्ट’ जारी, समुद्र हुआ उग्र

तटीय क्षेत्रों में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। समुद्र में ऊंची लहरें उठ रही हैं, इसलिए मछुआरों को समुद्र में न जाने की सख्त चेतावनी दी गई है।
ओडिशा के आठ दक्षिणी जिलों में हल्की बारिश शुरू हो चुकी है, वहीं सभी बीचों को पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है।

ओडिशा सरकार ने संवेदनशील इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का काम शुरू कर दिया है। प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पर है और अगर तूफान का रास्ता बदलता है, तो तुरंत कार्रवाई के लिए टीमें तैयार हैं।

ALSO READ- Actor Death News: इस जाने-माने एक्टर ने किया आत्महत्या, फंदे में लटकी मिली थी बॉडी, फिल्म जगत में शोक की लहर

संभावित असर वाले राज्य

  • आंध्र प्रदेश – तटवर्ती जिलों में भारी बारिश और तेज हवाएं
  • ओडिशा – दक्षिणी जिलों में 70–90 किमी/घंटा की हवाओं के साथ वर्षा
  • छत्तीसगढ़ – 29-30 अक्टूबर को भारी बारिश की संभावना
  • तमिलनाडु और पुडुचेरी – तटीय इलाकों में तेज हवाओं के साथ मध्यम बारिश

सावधानी के उपाय

  • घरों से बाहर न निकलें, सुरक्षित स्थान पर रहें
  • मोबाइल चार्ज रखें और जरूरी दवाएं साथ रखें
  • बिजली और पानी के उपकरणों से दूरी बनाएं
  • प्रशासन के निर्देशों का पालन करें
Cyclone Montha LIVE Map
Cyclone Montha LIVE Map

Cyclone Montha Alert: खतरनाक हुआ चक्रवाती तूफान मोंथा, इन राज्यों में मची तबाही-110/KM की रफ़्तार से आगे आ रहा चक्रवाती तूफान , RED अलर्ट जारी

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles