LIVE UPDATE
मनोरंजन

Jamtara Actor Death News: इस जाने-माने एक्टर ने किया आत्महत्या, फंदे में लटकी मिली थी बॉडी, फिल्म जगत में शोक की लहर

Jamtara Actor Death News / मुंबई/पुणे। (Jamtara Actor Sachin Chandwade Death News) — मनोरंजन जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। लोकप्रिय वेब सीरीज ‘जामताड़ा 2’ में नजर आए मराठी अभिनेता सचिन चंदवाड़े का निधन हो गया है। वे मात्र 25 वर्ष के थे। कुछ दिन पहले उनका शव उनके घर में फंदे से लटका हुआ मिला था, जिससे फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।

ALSO READ- PM Modi Raipur Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 1 नवंबर को रायपुर दौरा — बिना ब्रेक 12 घंटे का कार्यक्रम, देखें मिनट-टू-मिनट डिटेल

कमरे में लटकी मिली थी बॉडी

मिली जानकारी के अनुसार, सचिन चंदवाड़े (Sachin Chandwade) पुणे स्थित अपने घर में रह रहे थे। बीते 24 अक्टूबर की रात करीब 1:30 बजे उन्होंने आत्महत्या करने की कोशिश की। परिजनों को जब इसकी जानकारी हुई तो वे तुरंत ऊपर कमरे में पहुंचे, जहां सचिन फंदे पर लटके मिले।

हालांकि उस समय उनकी सांसें चल रही थीं, जिसके बाद परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। स्थिति गंभीर होने पर उन्हें धुले रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।

आत्महत्या का कारण अब तक अज्ञात

सचिन की मौत की खबर से परिवार, दोस्त और मराठी फिल्म इंडस्ट्री सदमे में हैं। परिजनों का कहना है कि सचिन हमेशा खुशमिजाज रहते थे और उन्हें कभी डिप्रेशन या मानसिक तनाव में नहीं देखा गया था।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आखिर कौन-सी वजह थी जिसने सचिन को यह कदम उठाने पर मजबूर किया।

ALSO READ- iPhone 17 Pro Price Drop: iPhone 17 Pro की कीमत भरभरा कर गिरी, 70,155 रुपये में खरीदना है तो पढ़े ये

उभरते सितारे थे सचिन

सचिन चंदवाड़े ने मराठी फिल्मों और वेब सीरीज ‘जामताड़ा 2’ में अपने अभिनय से पहचान बनाई थी। उनकी सादगी और अभिनय के कारण वे इंडस्ट्री में तेजी से लोकप्रिय हो रहे थे। उनकी असमय मौत ने इंडस्ट्री को गहरे शोक में डाल दिया है।

सोशल मीडिया पर भी उनके चाहने वाले लगातार श्रद्धांजलि दे रहे हैं और उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं।

Jamtara Actor Death News : इस जाने-माने एक्टर ने किया आत्महत्या, फंदे में लटकी मिली थी बॉडी, फिल्म जगत में शोक की लहर

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles