LIVE UPDATE
अपराधछत्तीसगढ

Girlfriend murder case: एक्स बॉयफ्रेंड ने की युवती की हत्या, पैरावट में डालकर जलाया शव, इंस्टाग्राम पर चलाता था 19 फेक अकाउंट

Girlfriend murder case : बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां चारोटी गांव में बीते दिनों मिली अधजली युवती की लाश के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने जांच में पाया कि युवती की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसके एक्स बॉयफ्रेंड ने की थी। आरोपी ने पहले चाकू और डंडे से हमला कर युवती को मौत के घाट उतारा, फिर सबूत मिटाने के लिए शव को पैरावट में डालकर आग के हवाले कर दिया। Girlfriend murder case

ALSO READ- Rajnandgaon Suicide News: होटल के कमरे में युवक ने की आत्महत्या, कमरे से मिला सुसाइड नोट और गोलियों के खाली पत्ते, मचा हड़कंप

एक्स बॉयफ्रेंड निकला हत्यारा Girlfriend murder case

पुलिस अधीक्षक (SP) ने बताया कि शुरुआती जांच में यह मामला हत्या का प्रतीत हुआ था। शव की पहचान होने के बाद जांच टीम ने युवती के परिचितों से पूछताछ की, जिसके बाद आरोपी का नाम सामने आया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि युवती से उसका पहले प्रेम संबंध था, लेकिन कुछ समय पहले दोनों के बीच विवाद हो गया था। इसी रंजिश के चलते उसने वारदात को अंजाम दिया।

ALSO READ- Raipur Mahtari Statue: रायपुर के VIP चौक पर छत्तीसगढ़ महतारी की नई मूर्ति, मूर्ति तोड़ने वाला आरोपी गिरफ्तार

चाकू और डंडे से की थी हत्या

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने युवती को अपने घर बुलाया और आपसी विवाद के दौरान चाकू और डंडे से हमला कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उसने शव को गांव के बाहर पैरावट (सूखी घास के ढेर) में डालकर आग लगा दी, ताकि पहचान न हो सके।

ALSO READ- PM Modi Raipur Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 1 नवंबर को रायपुर दौरा — बिना ब्रेक 12 घंटे का कार्यक्रम, देखें मिनट-टू-मिनट डिटेल

साइकोपैथ निकला आरोपी, महिलाओं के कपड़े पहनने का शौक

जांच के दौरान पुलिस को आरोपी के व्यवहार में कई चौंकाने वाली बातें मिलीं। आरोपी महिलाओं जैसे कपड़े पहनने का शौक रखता था। साथ ही वह सोशल मीडिया पर महिलाओं के नाम से 19 फेक अकाउंट चला रहा था, जिनसे वह अलग-अलग लोगों से बातचीत करता था। पुलिस ने आरोपी का मोबाइल जब्त कर लिया है और सभी अकाउंट्स की जांच कर रही है।

ALSO READ- Actor Death News: इस जाने-माने एक्टर ने किया आत्महत्या, फंदे में लटकी मिली थी बॉडी, फिल्म जगत में शोक की लहर

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

बलौदाबाजार पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस ने उसके खिलाफ हत्या और साक्ष्य मिटाने के आरोप में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस का कहना है कि यह मामला “साइकोपैथिक क्राइम बिहेवियर” का उदाहरण है, जहां आरोपी ने भावनात्मक आवेश में हत्या की और फिर सबूत मिटाने की कोशिश की।

Girlfriend murder case : एक्स बॉयफ्रेंड ने की युवती की हत्या, पैरावट में डालकर जलाया शव, इंस्टाग्राम पर चलाता था 19 फेक अकाउंट

Related Articles