LIVE UPDATE
राज्यदेशब्रेकिंग न्यूज़

सिलेंडर के दाम फिर घटे : सस्ता हुआ सिलेंडर… सरकार ने एक बार फिर की दामों में कटौती,जाने इस फैसले से किसे मिलेगा फायदा

सिलेंडर के दाम फिर घटे : सस्ता हुआ सिलेंडर… नई दिल्ली 1 सितंबर 2023। चुनावी साल में सरकार आम लोगों को लगातार राहत दे रही है। रक्षाबंधन से ठीक पहले केंद्र सरकार की तरफ से घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की कीमत 200 रूपये घटाया गया था। सरकार के इस फैसले के बाद आज सरकार ने एक बार फिर कमर्शियल सिलेंडर के दाम को सरकार ने घटा दिया है।

सरकार के इस फैसले के बाद अब वाणिज्यिक सिलेंडर की कीमतों में 158 रुपये की कटौती की गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसी के साथ दिल्ली में अब 19 किलोग्राम के वाणिज्यिक सिलेंडर की कीमतें 1522 रुपये हो गई हैं।

गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने रक्षाबंधन से ठीक पहले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दामों को 200 रुपये तक घटा दिया था। आपको बता दे कि तेल कंपनियां हर महीने की 1 और 16 तारीख को रसोई गैस की कीमत में बदलाव करती हैं। अगस्त में तेल कंपनियों ने वाणिज्यिक सिलेंडर की कीमतें 99.75 रुपये तक घटा दी थीं। वहीं जुलाई में तेल कंपनियों की तरफ से 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में सात रुपये की वृद्धि की गई थी।

केंद्र सरकार की तरफ से घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की कीमतें घटाए जाने के बाद अब तेल कंपनियों ने भी बड़ा एलान किया है। इसके तहत अब कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में 158 रुपये की कटौती की गई है। सरकार के इस फैसल से सीधे तौर पर होटल और छोटे दुकानदारों को सीधा फायदा होगा।

सिलेंडर के दाम फिर घटे : सस्ता हुआ सिलेंडर… सरकार ने एक बार फिर की दामों में कटौती,जाने इस फैसले से किसे मिलेगा फायदा

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles