DA Arrears Latest News : भोपाल : Madhya Pradesh DA Arrears Latest News मध्य प्रदेश सरकार ने रक्षाबंधन से पहले अपने राज्य के कर्मचारियों को एक बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने कर्मचारियों और अधिकारियों को महंगाई भत्ते (डीए) की पहली किस्त जारी करने की घोषणा की है। इस कदम से राज्य के सात लाख सरकारी कर्मचारियों को फायदा होगा। महंगाई भत्ते का 8 महीने का बकाया तीन किश्तों में दिया जाएगा। अब जुलाई 2023 से फरवरी 2024 तक के बकाये का भुगतान जुलाई, अगस्त और सितंबर में किया जा रहा है।
ALSO READ- CG- LOVE-SEX-DHOKA: पुलिसकर्मी की बेटी के साथ बलात्कार, शादी का झांसा देकर आरक्षक ने बनाया संबंध…
लोकसभा चुनाव से पहले मध्य प्रदेश सरकार ने 1 जुलाई 2023 से कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 प्रतिशत की वृद्धि की थी। महंगाई भत्ते के संबंध में जारी सरकारी आदेश में कहा गया था कि बकाया राशि सरकारी कर्मचारियों के खाते में तीन किश्तों में दी जाएगी। रक्षाबंधन से पहले महंगाई भत्ते की पहली किस्त मिल जाएगी। इसके लिए सरकार ने कवायद शुरू कर दी है।
सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 46 फीसदी महंगाई भत्ता
मध्य प्रदेश सरकार ने 15 मार्च 2024 को सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 4% बढ़ाने का आदेश दिया था और इसके बाद कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 42% से बढ़कर 46% हो गया। सरकार के आदेश के बाद वित्त विभाग ने 1 जुलाई, 2023 से 4 प्रतिशत महंगाई भत्ते को मंजूरी दी थी और कहा था कि 8 महीने के महंगाई भत्ते का बकाया तीन किश्तों में दिया जाएगा जो अब जुलाई, अगस्त और सितंबर में कर्मचारियों को दिया जाएगा।
DA Arrears Latest News: सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी,रक्षाबंधन से पहले बड़ा तोहफा, खाते में आएंगे बंपर पैसे, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश