LIVE UPDATE
ब्रेकिंग न्यूज़राज्यसरकारी खबर

DA Hike latest update: महंगाई भत्ते में 4% का इजाफा! आज कैबिनेट की बैठक में हो सकती है घोषणा

DA Hike latest update: आज पीएम मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय कैबिनेट की बैठक होने जा रही है, जिसमें अनुमान लगाया जा सकता है कि केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन में 4% महंगाई-भत्ते का ऐलान हो सकता है। महंगाई भत्ते में आज 4 फीसदी की बढ़ोतरी का ऐलान होता है तो उन्हें मिलने वाला महंगाई भत्ता बढ़कर 50 फीसदी तक पहुंच जाएगा। हालांकि, इस संबंध में अभी सरकार की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं है।

ALSO READ- GOVERNMENT YOJANA FOR WOMEN: महिलाओं को फ्री में ये चीजें दे रही सरकार, जानिए कैसे उठाएं योजना का लाभ

मोदी कैबिनेट की बैठक में आज केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों को सौगात मिल सकती है। जिसमें महंगाई भत्ते में 4% DA बढ़ोतरी का ऐलान हो सकता है। सूत्रों की माने तो केंद्र सरकार आम चुनाव की घोषणा और होली से पहले अपने कर्मचारियों को महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की घोषणा हो सकती है।

48 लाख कर्मचारियों को होगा लाभ

DA Hike latest update बता दें कि डीए में बढ़ोतरी के फैसले से 48.67 लाख केंद्र सरकार के कर्मचारियों और 67.95 लाख पेंशनभोगियों को फायदा होगा। सरकार के केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में आज 4 फीसदी की बढ़ोतरी का ऐलान होता है तो उन्हें मिलने वाला महंगाई भत्ता बढ़कर 50 फीसदी हो जाएगा। ऐसा होने पर हाउस रेंट अलाउंस, बच्चों की एजुकेशन अलाउंस के साथ ही परिवहन भत्ता में भी इजाफा देखने को मिलेगा और केंद्रीय कर्मचारियों का टेक-होम वेतन बढ़ जाएगा। हालांकि, इस संबंध में अभी सरकार की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं है।

ALSO READ- CG CABINET KE FAISLE

बता दें कि इससे पहले अक्‍टूबर, 2023 में कैबिनेट ने 4% डीए बढ़ाया (4% DA Hike) था। इसके बाद यह बढ़कर 46% हो गया था। यह वृद्धि 7वें केंद्रीय वेतन आयोग (7th Pay Commission) की सिफारिशों के आधार पर स्वीकृत फॉर्मूले के अनुसार है।

ALSO READ- दादी-पोती की हत्या: CG में डबल मर्डर से हड़कंप, दादी और पोती की धारदार हथियार से हत्‍या, SP मौके पर.. जांच में जुटी पुलिस..

DA Hike latest update: महंगाई भत्ते में 4% का इजाफा! आज कैबिनेट की बैठक में हो सकती है घोषणा

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles