छत्तीसगढ

DGP-IGP Conference Raipur 2025: रायपुर में देश का सबसे बड़ा सुरक्षा सम्मेलन, PM मोदी और अमित शाह होंगे शामिल

DGP-IGP Conference Raipur 2025

DGP-IGP Conference Raipur 2025 / रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर एक ऐतिहासिक आयोजन की मेजबानी करने जा रही है। नवा रायपुर स्थित IIM परिसर में 28 से 30 नवंबर तक 60वां अखिल भारतीय डीजीपी-आईजीपी सम्मेलन आयोजित होगा। तीन दिनों तक चलने वाले इस उच्चस्तरीय सुरक्षा सम्मेलन में देशभर के शीर्ष पुलिस अधिकारी, केंद्रीय एजेंसियों के प्रमुख, सुरक्षा सलाहकार और केंद्र सरकार के वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल होंगे।

PM मोदी, अमित शाह और NSA डोभाल होंगे शामिल

इस प्रतिष्ठित आयोजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल के शामिल होने की आधिकारिक पुष्टि हो चुकी है।

यह पहला अवसर है जब छत्तीसगढ़ इस स्तर के राष्ट्रीय सुरक्षा सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है, जो राज्य के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

PM Modi Stay Arrangement: रमन सिंह का बंगला बना अस्थायी PMO

इस बीच सुरक्षा से जुड़े बड़े अपडेट सामने आए हैं।

जानकारी के अनुसार, पीएम मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के रायपुर प्रवास के दौरान विधानसभा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के नवा रायपुर स्थित सरकारी आवास को आधिकारिक ठहरने के लिए चयनित किया गया है।

SPG (स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप) ने डॉ. रमन सिंह के बंगले को अपनी कस्टडी में ले लिया है।

परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए बैरिकेटिंग, एंटी-सबोटाज चेकिंग और तकनीकी निगरानी बढ़ा दी गई है।

बंगले को अस्थायी तौर पर PMO कैम्प ऑफिस की तरह तैयार किया जा रहा है।

DGP-IGP Conference: SPG टीम पहुंची रायपुर, नया रायपुर रहेगा हाई अलर्ट

सोमवार सुबह SPG की स्पेशल टीम रायपुर पहुंची। टीम ने—

कार्यक्रम स्थल

IIM परिसर

हेलिपैड

रूट प्लान

वीवीआईपी मूवमेंट

और सुरक्षा घेरा

—का बारीकी से निरीक्षण शुरू कर दिया है।

सूत्रों के अनुसार नया रायपुर क्षेत्र को सम्मेलन के दौरान आंशिक रूप से सील किया जा सकता है। आम आवागमन पर भी विशेष प्रतिबंध लागू रहेंगे।

कॉन्फ्रेंस का मेन एजेंडा: राष्ट्रीय सुरक्षा के अहम मुद्दों पर मंथन

तीन दिनों तक चलने वाले इस सम्मेलन में देश के सुरक्षा तंत्र से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी—

साइबर सुरक्षा और साइबर क्राइम कंट्रोल

आतंकवाद विरोधी रणनीतियाँ

ड्रग्स नेटवर्क और नशा नियंत्रण

सीमा सुरक्षा और समन्वय

राज्य पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों के बीच तालमेल

राष्ट्रव्यापी अपराध नियंत्रण मॉडल

इसके अलावा, हर राज्य अपने सुरक्षा मॉडल को प्रस्तुत करेगा। इन प्रेजेंटेशनों के आधार पर एक कॉमन नेशनल गाइडलाइन तैयार की जाएगी।

कितने सत्र, कौन कब रहेगा उपस्थित?

सम्मेलन तीन दिनों तक कुल 8 सत्रों में विभाजित रहेगा—

पहला दिन: 2 सत्र

दूसरा दिन: 4 सत्र

तीसरा दिन: 2 सत्र

अमित शाह पूरे तीन दिनों तक मौजूद रहेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी सम्मेलन के दो सत्रों में शामिल हो सकते हैं।

उद्घाटन सत्र में अमित शाह होंगे।

समापन सत्र की अध्यक्षता स्वयं प्रधानमंत्री मोदी करेंगे।

पिछला सम्मेलन भुवनेश्वर में, इस बार छत्तीसगढ़ को मिली बड़ी जिम्मेदारी

पिछले वर्ष 2024 में यह सम्मेलन ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में आयोजित हुआ था।

छत्तीसगढ़ पहली बार इस उच्चस्तरीय आयोजन का मेजबान बना है, जो प्रदेश की सुरक्षा स्थिति और प्रशासनिक क्षमता को दर्शाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *