ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

ढाबे में लगी भीषण आग,आसपास के इलाके में मचा हड़कंप

ढाबे में लगी भीषण आग, उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा वेस्ट में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है. यहां गौर सिटी 4 मूर्ति गोल चक्कर के पास शेरे पंजाब ढाबे में आग लगी है. आग लगते ही पूरा इलाका लपटों से घिर गया. आसमान में काला धुआं छा गया. लोगों ने देखा तो तुरंत घरों से बाहर निकल आए और सूचना फायर ब्रिगेड को दी. जानकारी मिलते ही फायर टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है.

जानकारी के अनुसार, ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र में हिंडन नदी के किनारे अस्थाई मार्केट बनी हुई है. इसमें कई ढाबे भी हैं. बुधवार सुबह अचानक एक ढाबे में आग लग गई. धीरे-धीरे आग लगातार बढ़ती चली गई और इसने आसपास कई अन्य ढाबों व दुकानों को आगोश में ले लिया. ढाबे व दुकानें धू-धूकर जलने लगीं. आसमान में काले धुएं का गुबार छा गया.

ALSO READ- BJP सांसद का ‘X’ अकाउंट हैक, Hacker ने शेयर कर डाले Spa और बॉडी मसाज के वीडियो और अश्लील VIDEO

आग लगने की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग को दी गई, जिसके बाद बिसरख थाना पुलिस और दमकल विभाग की आठ गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब 2 घंटे से ज्यादा की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. आग से ढाबों में रखा लाखों का सामान जलकर खाक हो गया. शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात कही जा रही है.

मौके पर मौजूद एक चश्मदीद ने बताया कि सुबह के समय अचानक आग लगने का पता चला. वह पास के ही ढाबे में था. जैसे ही बाहर निकाला तो देखा कि आग की लपटें उठ रही थीं. करीब 15 मिनट में आसपास के ढाबों में भी आग लग गई.

ALSO READ- बीच सड़क पर आदिवासी युवक की पिटाई का VIDEO, वीडियो वायरल कर CM और कमिश्नर से की कार्रवाई की मांग

जिला दमकल अधिकारी ने बताया कि सुबह आग लगने की सूचना मिली थी. तत्काल प्रभाव से दमकल की आठ गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पा लिया गया. इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है. शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है, अन्य कारणों की जांच की जा रही है.

सोमवार को भी हुई थी आग लगने की घटना

इससे पहले सोमवार को भी ग्रेटर नोएडा के गौर सिटी 16th एवेन्यू के फ्लैट में आग लग गई थी. हाईराइज सोसायटी में आगजनी की घटनाओं की रोकथाम के लिए फायर विभाग की टीम ने 15 दिनों के लिए फायर ऑडिट शुरू किया है. फायर ऑडिट अभियान 11 मार्च से शुरू हुआ है. इस अभियान के दौरान निवासियों को अग्नि दुर्घटनाओं से सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाएगा. बिल्डिंग्स की जांच भी की जा रही है. कमियां पाए जाने पर सोसायटी को नोटिस भी दिया जा रहा है.

ALSO READ- 🔴महतारी जरुरी जानकारी:- 👉महतारी वंदन योजना की राशि नहीं आई हैं ? तो जल्दी करें ये काम, तुरंत आ जाएंगे पैसे 

ढाबे में लगी भीषण आग,आसपास के इलाके में मचा हड़कंप

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है। Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles