Dhurandhar Box Office Collection: ‘धुरंधर’ ने रचा इतिहास, 33 दिनों में बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म, ‘पुष्पा 2’ और शाहरुख की ‘जवान’ को भी पछाड़ा

रायपुर। बॉलीवुड बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका हो गया है। हाल ही में रिलीज़ हुई फिल्म ‘धुरंधर’ ने हिंदी सिनेमा के इतिहास में नया अध्याय जोड़ते हुए सभी हिंदी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। जियो स्टूडियोज के प्रोडक्शन हाउस ने बुधवार को सोशल मीडिया पर Dhurandhar Box Office Collection पोस्टर साझा कर यह ऐलान किया कि ‘धुरंधर’ अब भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन चुकी है।
पोस्टर में मेकर्स ने लिखा—
“Thank You India… गणपति बप्पा मोरिया।”
33 दिनों में 831 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन
फिल्म ने रिलीज़ के 33 दिनों में 831 करोड़ रुपये (नेट) का जबरदस्त कलेक्शन कर लिया है। इसके साथ ही ‘धुरंधर’ ने साल 2024 की सुपरहिट पैन-इंडिया फिल्म ‘पुष्पा 2’ को पीछे छोड़ दिया है।
गौरतलब है कि ‘पुष्पा 2’ के हिंदी वर्जन ने 821 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
ट्रेड सूत्रों के अनुसार, मंगलवार तक ‘धुरंधर’ का कलेक्शन 782 करोड़ रुपये था और रिकॉर्ड तोड़ने के लिए उसे सिर्फ 40 करोड़ रुपये और कमाने थे, जिसे फिल्म ने महज एक दिन में हासिल कर लिया।
Dhurandhar Day 33: सिंगल लैंग्वेज में भी नंबर-1
‘धुरंधर’ ने सिर्फ सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म ही नहीं, बल्कि सिंगल लैंग्वेज में सबसे ज्यादा कमाई करने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है।
टॉप-4 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्में
- धुरंधर – 831 करोड़ रुपये
- पुष्पा 2 (हिंदी) – 821 करोड़ रुपये
- छावा – 601 करोड़ रुपये
- जवान (शाहरुख खान) – 586 करोड़ रुपये

क्यों पसंद आ रही है ‘धुरंधर’?
‘धुरंधर’ की—
- दमदार कहानी
- शानदार एक्शन सीक्वेंस
- पावरफुल बैकग्राउंड म्यूज़िक
- और स्टारकास्ट की ज़बरदस्त परफॉर्मेंस
ने दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच लिया। सोशल मीडिया पर फैंस इसे “इंडियन सिनेमा की ऐतिहासिक जीत” बता रहे हैं। मेकर्स ने भी दर्शकों के प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद जताया है।
बॉलीवुड के लिए बदले बॉक्स ऑफिस के मायने
ट्रेड एनालिस्ट का मानना है कि—
‘धुरंधर’ की रिकॉर्डतोड़ कमाई ने यह साबित कर दिया है कि सिंगल लैंग्वेज हिंदी फिल्में भी पैन-इंडिया प्रोजेक्ट्स को कड़ी टक्कर दे सकती हैं। इस फिल्म ने बॉलीवुड के बॉक्स ऑफिस मानकों को पूरी तरह बदल दिया है।’
‘धुरंधर’ की यह सफलता आने वाले समय में बड़े हिंदी प्रोजेक्ट्स के लिए नई दिशा तय करने वाली मानी जा रही है।



















