अपराधदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Divya Pahuja Murder

Divya Pahuja Murder  मॉडल दिव्या पाहुजा का मर्डर: रूम नंबर 111, BMW कार और मोबाइल… दिव्या पाहुजा मर्डर केस में पुलिस का बड़ा खुलासा

Divya Pahuja Murder  दिव्या पाहुजा होटल मालिक अभिजीत के साथ रिलेशन में थी. वह अक्सर अभिजीत के साथ नजर आने लगी थी. पुलिस सूत्रों के मुताबिक मंगलवार की शाम को भी दिव्या पाहुजा, अभिजीत से मिलने के लिए उसके होटल में आई थी. जहां देर रात उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. पुलिस को होटल के एक रूम में खून के निशान भी मिले हैं.

Divya Pahuja Murder  पूर्व मॉडल दिव्या पाहुजा हत्याकांड में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. हत्या में इस्तेमाल की गई बीएमडब्ल्यू कार को पुलिस ने बरामद कर लिया है. इसी कार का इस्तेमाल दिव्या के शव को ठिकाने लगाने में किया गया था. पुलिस ने कॉन्फ्रेंस कर दिव्या हत्याकांड से जुड़े कई अहम खुलासे किए हैं. गुरुग्राम पुलिस के मुताबिक इस हत्याकांड में इस्तेमाल की गई कार पंजाब के पटियाला बस स्टैंड के पास मिली है. गुरुग्राम पुलिस कि एक टीम ने कार को अपने कब्जे में ले लिया है.

पुलिस ने बताया कि दिव्या पाहुजा पिछले काफी समय से आरोपी अभिजीत के संपर्क में थी. उसके शव को BMW कार के जरिए ले जाया गया था. पुलिस जांच में पता चला है कि दिव्या के शव को मोहाली निवासी बलराज और हिसार का रवि कार द्वारा लेकर निकले थे. अभी दोनों फरार चल रहे हैं. पुलिस को अभी तक की जांच में ये एक एक्सटॉर्शन का मामला लग रहा है. BMW कार अभिजीत ने 20 लाख रुपये में वेस्ट दिल्ली के एक शख्स से ली थी.

5 बजे हुआ था दिव्या पाहुजा का मर्डर Divya Pahuja Murder 

पुलिस ने बताया कि दिव्या का मर्डर 5 बजे हुआ था. उस वक्त अभिजीत नशे में हो सकता है. उसने हत्या के बाद अपने साथियों को बुलाया और उसके शव को ठिकान लगाने के लिए कार से भेज दिया. पुलिस का कहना है कि आरोपी अभिजीत फरार क्यों नही हुआ वो उससे पूछताछ की जाएगी लेकिन नशे की हालत में होने के कारण वह भागने की हालत में नही था.

रूम नंबर 111 में मिले दिव्या पाहुजा के खून के निशान

Divya Pahuja Murder  पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान उन्हें 2 फोन मिले है. इनमे 1 अभिजीत और 1 दिव्या का है. दिव्या की बहन के मुताबिक एक तीसरा फोन भी है जिसकी तलाश की जा रही है. पुलिस का कहना है कि वह वारदात की सूचना पर होटल पहुंचे थे. होटल में अभिजीत का 114 नंबर रूम था.

पुलिस ने रूम चेक किया और वापिस आ गयी थी. बाद में पुलिस द्वारा पूरा रुम चेक किया गया. इस दौरान पुलिस को रूम नंबर 111 में खून के सबूत मिले. मालूम हुआ है कि अभिजीत ने दिव्या को 6 लाख रूपये दिए थे. सूत्रों के मुताबिक, अभिजीत और दिव्या 3 महीने से रिलेशन में थे.

 

Kirti Goswami

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles

HOMEVIDEOWP