ब्रेकिंग न्यूज़अपराधराज्य

दिव्यांग युवती से दुष्कर्म…आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने 4 घंटे के अंदर खेमचंद को पकड़ा

दिव्यांग युवती से दुष्कर्म… राजनांदगांव पुलिस ने दिव्यांग युवती से बलात्कार करने के आरोपी को चार घंटे के भीतर पकड़ लिया है।पीड़िता को लॉज में योजना का झूठा लाभ दिलाने का झांसा देकर यौन शोषण किया गया। आरोपी को पहले भी बलात्कार की सजा सुनाई गई थी, इसलिए वह नौ साल जेल में रहा था। आरोपी पुलिस द्वारा न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है। बैगाटोला निवासी आरोपी खेमचंद मारकण्डे है।

ALSO READ- TS SINGHDEV का इस विधायक पर हमला: बलरामपुर में टीएस सिंहदेव बोले -आरोप लगाने वाले से नहीं हो सकता समझौता

26 अगस्त को पीड़िता ने थाने में दर्ज कराई कि वह दाहिने पैर से दिव्यांग है। 18 अगस्त को 10 बजे से 11 बजे के बीच अपने पिता के साथ कलेक्ट्रेट राजनांदगांव में नोनी योजना का फार्म भरकर वापस घर लौट रही थी. रास्ते में एक व्यक्ति बाइक पर आया और मेरे दिव्यंगता के बारे में बताया और कहा कि मैं तुम्हारी लड़की को मनरेगा और दिव्यंगता का लाभ दिलवा दूंगा, साथ ही कुछ लड़कियों के चित्र निकालकर दिखा पिता को भरोसा दिलाकर मुझे राजनांदगांव ले गया और केन्द्रीय बैंक में पैसे निकालने को कहा. पैसे नहीं निकालने पर मुझे घर ले जाकर छोड़ दिया।

ALSO READ- 325 पदों पर भर्ती: कल इन पदों पर होगी भर्ती प्लेसमेंट कैंप ; 8वीं पास वालों को भी मौका मिलेगा

दूसरे दिन 19 अगस्त को सुबह हमारे घर आकर मुझे और मेरे पिता को पुनःविश्वास दिलाकर मुझे मोटरसाइकिल पर राजनांदगांव ले गया. राजनांदगांव के पुराने बस स्टैंड पर लॉज के कमरे में ले जाकर मेरे साथ जबरदस्ती शारीरिक शोषण किया और जान से मारने की धमकी दी किसी को बताने पर। घर जाकर अपने परिजन को घटना की सूचना देने पर इलाज के लिए एक मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ अपराध अधिनियम की धारा 342, 376 (2) (एन), 506 (बी) लागू की गई है।

दिव्यांग युवती से दुष्कर्म
दिव्यांग युवती से दुष्कर्म

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर थाना और सायबर सेल की मिलीभगत टीम ने आरोपी को घुमका क्षेत्र से गिरफ्तार किया।पूछताछ में आरोपी खेमचंद मारकण्डे ने अपना अपराध स्वीकार किया। सीएसपी अमित पटेल ने बताया कि दिव्यांग पीड़िता की शिकायत पर अपराध दर्ज किया गया है और आरोपी को नाम के आधार पर हिरासत में लिया गया है। आरोपी ने पूछताछ के दौरान अपराध स्वीकार कर लिया।

दिव्यांग युवती से दुष्कर्म…आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने 4 घंटे के अंदर खेमचंद को पकड़ा

Kirti Goswami

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles

HOMEVIDEOWP