ब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

CG News: भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा देंगे Dr. Raman Singh

CG News : रायपुर। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा देंगे। संभावना है कि वे 20 दिसंबर तक भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को अपना इस्तीफा सौंप देंगे। रविवार को डा. रमन को छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। बता दें कि प्रदेश में 2018 में डॉ. रमन सिंह को भाजपा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया था। वे लगातार पांच सालों तक वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रहे हैं।

ALSO READ – Bijli Bill Half Yojana In CG: छत्तीसगढ़ में बंद होगी बिजली बिल हाफ योजना! उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा का बड़ा बयान

पार्टीस्तर पर भाजपा में जेपी नड्डा के बाद उनकी संगठन में बड़ी अहमियत रही है। उनको केंद्रीय नेतृत्व ने कई बार बड़ी-बड़ी जिम्मेदारियों दी है। उनको एक बार भाजपा के दिल्ली के केंद्रीय कार्यालय में झंडा भी फहराने का मौका दिया गया था। इसी के साथ कुछ अवसरों पर भाजपा की राष्ट्रीय बैठक के बाद डॉ. रमन सिंह को ही बैठक के बारे में मीडिया को जानकारी देने की जिम्मेदारी दी गई।

CG News : भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा देंगे Dr. Raman Singh

Kirti Goswami

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles

HOMEVIDEOWP