LIVE UPDATE
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Drunk Couple Video viral: शराब के नशे में युवक-युवती ने की ऐसी हरकत, बगल से गुजरने वाले लोग देखकर आंखें बंद कर लिए 

Drunk Couple Video viral : लखनऊ: विभूतिखंड स्थित समिट बिल्डिंग में अराजकता चरम पर है। आए दिन मारपीट, युवतियों से अभद्रता के मामले सामने आ रहे हैं। बीती रात भी ऐसा ही एक मामला देखने को मिला, जब नशे में धुत युवक-युवती फर्श पर लोटने लगे। बताया जा रहा है कि दोनों शराब के नशे में धुत थे और ठीक से खड़े भी नहीं हो पा रहे थे। युवक-युवती का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Daru pikar bekabu hue couple वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक युवती और एक युवक फर्श पर बैठे हुए हैं। बताया जा रहा है कि दोनों नशे में धुत हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि युवती पहले युवक की गोदी में लोटने लगती और फिर फर्श पर लेट जाती है। वहीं, उनके बगल से लोग आ जा भी रहे हैं।

बता दें कि समिट बिल्डिंग से पहली बार ऐसा वीडियो सामने नहीं आया है। आए दिन यहां शराब के नशे में धुत युवक-युवती कारनामे करते हुए देखे जा सकते हैं। कभी शराब पीकर युवक-युवती मारपीट करते हुए नजर आते हैं तो कभ युवतियों के साथ शराब के नशे में धुत युवकों द्वारा बदसलूकी किए जाने का मामला सामने आता है।

Drunk Couple Video viral : शराब के नशे में युवक-युवती ने की ऐसी हरकत, बगल से गुजरने वाले लोग देखकर आंखें बंद कर लिए

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles