LIVE UPDATE
अपराधदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

Ed Raid: मंत्री, विधायक सहित तीन बड़े नेताओं के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, सुबहे सुबहे छापा मारने घर आए अधिकारी….

कोलकाता, 12 जनवरी (हि.स.)। नगरपालिका भर्ती भ्रष्टाचार मामले की जांच के सिलसिले में ED ने शुक्रवार को सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के तीन नेताओं के घर छापेमारी की है।

इनमें राज्य के अग्निशमन मंत्री सुजित बसु, बड़ानगर (उत्तर) के विधायक तापस राय एवं उत्तर दमदम नगरपालिका के पार्षद तथा पूर्व नपा अध्यक्ष सुबोध चक्रवर्ती शामिल हैं।

ED की टीम ने अग्निशमन मंत्री सुजीत बोस के दो ठिकानों पर छापा मारा है। केंद्रीय जांच एजेंसी के अधिकारियों ने सुबह करीब सात बजे लेकटाउन में मंत्री के दो घरों पर छापेमारी की। केंद्रीय बलों ने मंत्री के घर को बाहर से घेर लिया है। POLICE भी सुजीत के घर के पास पहुंची है।

इसके अलावा, ED शुक्रवार सुबह नगर पालिका भर्ती भ्रष्टाचार मामले में दो अन्य स्थानों पर भी छापेमारी कर रही है।

केंद्रीय जांच एजेंसी ने तृणमूल विधायक और विधानसभा में पार्टी के उप सचेतक तापस रॉय तथा उत्तर दमदम नगर पालिका के वार्ड नंबर 19 के तृणमूल पार्षद सुबोध चक्रवर्ती के घर पर भी छापेमारी की है। तापस बराहनगर से तृणमूल विधायक हैं। ईडी ने उनके बउबाजार स्थित घर पर छापेमारी की है।

वहीं, सुबोध उत्तर दमदम नगर पालिका के वार्ड नंबर 19 के पार्षद हैं। इससे पहले, सुबोध उत्तरी दमदम नगर पालिका के चेयरमैन भी थे। ईडी अधिकारियों की एक टीम शुक्रवार सुबह करीब 7:30 बजे बिराटी के खलिसाकोटा गांव स्थित उनके घर पहुंची। सुबोध के घर के आसपास भी केंद्रीय बल तैनात हैं।

उल्लेखनीय है कि सुजीत को पहले पालिका भर्ती भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के सिलसिले में एक अन्य केंद्रीय जांच एजेंसी, सीबीआई द्वारा तलब किया गया था। पिछले साल 31 अगस्त को सीबीआई अधिकारियों ने उन्हें तलब किया था।

सूत्रों के मुताबिक, सार्वजनिक रोजगार में भ्रष्टाचार की जांच के दौरान कई जगहों पर तलाशी लेने पर कई दस्तावेज बरामद किये गये।

जांच एजेंसी के मुताबिक, उन्हीं दस्तावेजों के आधार पर ईडी ने सुजीत के घर पर छापेमारी की है। 2016 में सुजीत दक्षिण दम दम नगर पालिका के उप प्रमुख थे।

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles