ब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

हर परिवार को मिलेगा पट्टा…. छावनी में सीएम ने ली आम सभा,हजारों लोग हुए शामिल- देवेंद्र यादव

15 साल में कुछ नहीं किए
भाजपाई और अब गुमराह कर रहे, कहा गया 2 करोड़ युवाओ को नोकरी देने की बात – सीएम भूपेश बघेल
छावनी और खुर्सीपार के हर परिवार को मिलेगा पट्टा- देवेंद्र यादव

छावनी में सीएम ने ली आम सभा,हजारों लोग हुए शामिल

भिलाई। सोमवार को छावनी में आम सभा का आयोजन किया गया। जहां मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी उपस्थित रहे। माननीय भूपेश बघेल जी को सुनने के लिए हजारों की संख्या में खुर्सीपार और छावनी क्षेत्र के लोग उपस्थित हुए। आमसभा को संबोधित करते हुए सीएम भूपेश बघेल जी ने कहा कि भाजपा के लोग 15 साल में कोई काम नहीं किए।

जनता के हित और विकास के बारे में नहीं सोच और अब जब चुनाव आया है तब लोगों को गुमराह कर रहे हैं। हमने खुर्सीपार और छावनी के विकास को पूरी प्राथमिकता दी है और छावनी और खुर्सीपार में इन पांच सालों में जितना विकास हुआ है उतना विकास आज तक के इतिहास में कभी नहीं हुआ। महिलाओं को संबोधित करते हुए भूपेश बघेल जी ने कहा कि इस बार राज्य में उनकी सरकार बनेगी तो वह 475 में सिलेंडर देंगे और इन पांच सालों में उन्होंने जो वादा किया था वह वादा पूरा किया है और आने वाले दिनों में उनकी सरकार बनेगी तो यह वादा भी वे तत्काल प्रभाव से पूरा करेंगे।

बात केंद्र में बैठे मोदी सरकार की तो अभी चुनावी समय में मोदी ने घोषणा किया है कि वह ₹500 में सिलेंडर देगा। यदि ऐसा है तो पूरे देश में ₹500 में सिलेंडर कर देना चाहिए। अब तक मोदी की सरकार क्या कर रही थी जब लगातार सिलेंडर के दाम बढ़ रहे थे। जो 450 रुपए का सिलेंडर आज 1100 रुपए ₹1200 में हमारी माता और बहनों को खरीदना पड़ रहा है। भाजपा सिर्फ गुमराह कर सकती है जनता के हित में कोई काम नहीं कर सकती है। मोदी ने घोषणा किया था 2 करोड़ नौकरी का वादा किया था। सालों बीत गया कहां गई वह दो करोड़ युवाओं को मिलने वाली नौकरी।

आम जनता को संबोधित करते हुए सभा में विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि हम लगातार छावनी में विकास कार्य करते आए हैं। आज खुर्सीपार और छावनी की पूरी तस्वीर बदल दी गई है यहाँ के सभी तालाबों के सौंदर्य करण से लेकर खेल मैदान, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल कॉलेज का डेवलपमेंट और छात्र-छात्राओं के लिए विशेष सुविधाएं, जिले की सबसे बड़ी और हाईटेक लाइब्रेरी हमने खुर्सीपार में खोली है।

ALSO READ- CG VIDHANSABHA ELECTION 2023: पाटन से चुनाव नहीं लड़ेंगे विजय बघेल.. वापिस लिया नामांकन.. CM बघेल समेत अब इतने उम्मीदवार रह गए बाकी

इसके अलावा और भी कई विकास कार्य क्षेत्र में हमने इन 5 सालों में किए है और आने वाले समय में आप लोगों के आशीर्वाद से हमारी सरकार बनेगी तो और भी विकास कार्य करेंगे। रही बात छावनी क्षेत्र और खुर्सीपार के लोगों को पट्टा वितरण करने की तो अब तक 300 लोगों को हमने पट्टा का लाभ दिया है और 1700 लोगों का सर्वे में नाम है जितने भी परिवार का सर्वे में नाम है सभी परिवार को आने वाले दिनों में कांग्रेस के सरकार बनेगी तब सभी लोगों को पट्टा देंगे।

हर परिवार को मिलेगा पट्टा…. छावनी में सीएम ने ली आम सभा,हजारों लोग हुए शामिल- देवेंद्र यादव

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है। Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles