मनोरंजन

इस फेमस एक्टर की हुई मौत, कैंसर से थे पीड़ित, आखिरी VIDEO ने तोड़ दिया फैंस का दिल, देखिए…

Harish Rai Death : मुंबई। फिल्म इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘KGF’ में रॉकी भाई (यश) के चाचा की भूमिका निभाने वाले जाने-माने अभिनेता हरीश राय का निधन हो गया है। वे बीते लंबे समय से थायरॉइड कैंसर से जूझ रहे थे और बेंगलुरु के किदवई मेमोरियल अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनकी उम्र 55 वर्ष थी। Harish Rai Death

ALSO READ>>> Gang rape in Raipur farmhouse: रायपुर फार्महाउस में गैंगरेप, लड़की को बर्थडे पार्टी का बहाना देकर दोस्तों ने बुलाया… कोल्ड ड्रिंक में शराब मिलाकर पिला दी

आखिरी वीडियो ने तोड़ दिया फैंस का दिल

अभिनेता का एक अंतिम वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में हरीश राय अस्पताल के बेड पर इलाज कराते हुए बेहद दर्द में नजर आ रहे हैं। चेहरे पर तकलीफ साफ झलक रही है। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था —
“आपकी प्रार्थनाओं और आशीर्वाद की आवश्यकता है।”
इस वीडियो को देखकर फैंस से लेकर फिल्म जगत तक हर कोई भावुक हो गया था। अब उनकी मौत की खबर ने इस वीडियो को और भी दर्दनाक बना दिया है।

View this post on Instagram

A post shared by Harish Roy (@actorharishroy)

 

साउथ इंडस्ट्री में शोक की लहर

  • अभिनेता के निधन पर कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने संवेदना व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी।
  • कई साउथ स्टार्स और फैंस ने भी पोस्ट कर उन्हें याद किया और श्रद्धांजलि दी।
  • सोशल मीडिया पर फैंस लिख रहे हैं — “KGF के चाचा नहीं रहे, भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।”

कैंसर से लड़ते हुए भी बने रहे मजबूत

  • हरीश राय लंबे समय से थायरॉइड कैंसर का इलाज करवा रहे थे।
  • उन्होंने खुद अपनी बीमारी को सार्वजनिक कर लोगों से दुआ की अपील की थी।
  • इलाज के दौरान शूट किए गए वीडियो में उनका दर्द साफ दिखाई दे रहा था।
kgf famous actor
kgf famous actor

फैंस बोले – याद रहेंगे ‘KGF’ वाले चाचा

‘KGF’ फिल्म में उनके किरदार को फैंस ने खूब पसंद किया था। सरल स्वभाव और दमदार अभिनय ने उन्हें पहचान दिलाई थी।
अब फैंस सोशल मीडिया पर उनके वीडियो और डायलॉग शेयर कर श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है। Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles