LIVE UPDATE
अपराधब्रेकिंग न्यूज़राज्य

CG-पुलिस मुख्यालय परिसर के अंदर चली ताबड़तोड़ गोलीया, 12 राउंड फायर, चारों ओर मचा हड़कंप

CG- रायपुर। छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर के पुलिस मुख्यालय परिसर के अंदर अचानक गोली चलनी शुरू हो गई है। गोली चलाने वाला सीएएफ 14वीं बटालियन का जवान है और उसने डिप्रेशन के चलते फायर किया है। फिलहाल गोली चलने का कारण निकलकर सामने नहीं आया है।

ALSO READ- CG 500 RS GAS CYLINDER: 500 रूपये में गैस सिलेंडर, गृहणियों के लिए खुशखबरी.. CM साय ने बता दिया कब से मिलेगा 500 में…

मिली जानकारी के अनुसार, नवा रायपुर के राखी थाना क्षेत्र के अंतर्गत सुबह 9 बजे PHQ परिसर अंदर अचानक गोली चल गयी है। गोली चलाने वाले जवान का नाम अजय यादव है, जो सीएएफ 14वीं बटालियन में पदस्थ है। बताया जा रहा है कि, जवान डिप्रेशन में चल रहा था। वहीं विश्वस्त सूत्रों की मानें तो, जवान ने तक़रीबन 12 राउंड फायर किए गए हैं। इस गोलीबारी में किसी को भी चोट नहीं आई है।

ALSO READ- LIQUOR POLICY IN CHHATTISGARH: CG शराब खरीदने का नियम बदला-जानिए…छत्‍तीसगढ़ में अब एक बार में कितनी खरीद सकते हैं शराब की बोतल

हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि, यह एक्सीडेंटल फायर है या जानबूझकर गोली चलाई गई है। इसकी जानकारी अभी तक निकलकर सामने नहीं आई है। गोलीबारी के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और सभी आला-अधिकारी मौके पर पहुंचे। वहीं सीएएफ 14 वीं बटालियन के अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।

CG – पुलिस मुख्यालय परिसर के अंदर चली ताबड़तोड़ गोलीया, 12 राउंड फायर, चारों ओर मचा हड़कंप

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles