LIVE UPDATE
राज्यब्रेकिंग न्यूज़

3 Free LPG Gas Cylinders: मुफ्त मिलेगा 3 सिलेंडर, दिवाली पर महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान, ऐसे ले सकेंगे लाभ

3 Free LPG Gas Cylinders अमरावती : दिवाली का पर्व नजदीक आ रहा है, और इस अवसर पर आंध्र प्रदेश सरकार ने प्रदेश की महिलाओं के लिए एक महत्वपूर्ण घोषणा की है। राज्य सरकार ने मुफ्त में तीन गैस सिलेंडर देने का ऐलान किया है। यह निर्णय कैबिनेट की बैठक में लिया गया, जिसमें लाभार्थियों को हर चार महीने में एक सिलेंडर प्रदान किया जाएगा।

मंत्री नादेंदला मनोहर ने बताया कि यह योजना एनडीए के ‘सुपर सिक्स’ चुनावी वादों का हिस्सा है, जो राज्य पर सालाना 2,684 करोड़ रुपये का खर्च डालेगी। लाभार्थियों को प्राप्त सिलेंडर के लिए भुगतान के 48 घंटे के भीतर प्रतिपूर्ति की जाएगी। मंत्रियों ने इसे महिलाओं के कल्याण के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

3 Free LPG Gas Cylinders : मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने पहले ही इस योजना की घोषणा की थी और नागरिक आपूर्ति अधिकारियों के साथ इस पर चर्चा की थी। इस पहल से महिलाओं को राहत मिलेगी और आर्थिक सहायता का एक स्रोत भी बनेगा, खासकर दिवाली जैसे विशेष अवसर पर।

सीएम नायडू ने की थी घोषणा

3 Free LPG Gas Cylinders  बता दें कि दो दिन पहले ही मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने इसकी घोषणा की थी। ख्यमंत्री ने सोमवार को राज्य सचिवालय में नागरिक आपूर्ति मंत्री नादेंदला मनोहर, नागरिक आपूर्ति के अधिकारियों, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन और भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की और मुख्य रूप से ‘दीपम’ योजना को लागू करते समय अपनाए जाने वाले दिशा-निर्देशों पर ध्यान केंद्रित करने को कहा था।

ALSO READ – CG Sai Cabinet Meeting: दिवाली से पहले CG कैबिनेट की अहम बैठक, सरकारी कर्मचारियों के लिए लिया जा सकता है बड़ा फैसला…. एरियर भुगतान और

3 Free LPG Gas Cylinders: मुफ्त मिलेगा 3 सिलेंडर, दिवाली पर महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान, ऐसे ले सकेंगे लाभ

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles