अपराधब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Gangster Tapan Sarkar के घर पुलिस का छापा, नौ महीने पुराने हत्याकांड में गैंगस्टर तपन सरकार शामिल…

gangster Tapan Sarkar house Police raids दुर्ग पुलिस ने शुभम राजपूत मर्डर केस में एक्शन लेना शुरू कर दिया है. खुर्सीपार इलाके में 9 मार्च को शुभम राजपूत की हत्या कर दी गई थी. इस केस में अब तपन सरकार के यहां पुलिस ने रेड मारा है. Shubham Rajput murder case

gangster Tapan Sarkar house Police raids दुर्ग : दुर्ग पुलिस ने शुभम राजपूत मर्डर केस में बड़ी कार्रवाई की है. इस मामले में दुर्ग की पुलिस ने गैंगस्टर तपन सरकार के घर छापा मारा है. साल 2023 में शुभम राजपूत की आरोपी सेवक निषाद ने हत्या कर दी थी.

मर्डर केस के बाद आरोपी सेवक निषाद को गिरफ्तार कर लिया गया था. तब से इस केस में जांच की जा रही थी. पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि शुभम राजपूत गैंगस्टर तपन सरकार के लिए वसूली करता था. होली के दिन भी वह आरोपी से पैसे मांगने गया था. उसके बाद पैसे के लेन देन को लेकर विवाद हुआ. जिसमें शुभम राजपूत की हत्या कर दी गई.

ALSO READ – मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन का निधन, 32 की उम्र में मौत से हर कोई shocked  

दुर्ग पुलिस ने कहा तपन सरकार के खिलाफ एक्शन जारी रहेगा :

इस केस में पुलिस ने जानकारी दी है कि शुभम राजपूत के मर्डर में तपन सरकार का हाथ है. खुफिया जानकारी के बाद दुर्ग पुलिस ने सोमवार को तपन सरकार के यहां रेड डाला है.

एएसपी अभिषेक झा ने ईटीवी भारत को बताया कि खुर्सीपास में हुए इस मर्डर केस में लगातार तहकीकात चल रही है. तपन सरकार की भूमिका इस केस में पाई गई है. पुलिस को यह जानकारी मिली है कि तपन सरकार अपने घर आता जाता रहता है. इसलिए उसके खिलाफ हमने एक्शन लिया है और उसके घर में छापेमार कार्रवाई की है.

ALSO READ – SI Recruitment CG: रद्द होगी छत्तीसगढ़ में सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा ? अभ्यर्थियों की मांग पर फंसा पेंच 

“छापे के दौरान दुर्ग पुलिस ने गैंगस्टर तपन सरकार के घर की तलाशी ली है. तपन सरकार अभी फरार है. दुर्ग पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी”: अभिषेक झा, एएसपी, दुर्ग पुलिस

कैसे की गई थी शुभम राजपूत की हत्या :

दुर्ग के खुर्सीपार इलाके में शुभम राजपूत की हत्या होली के दिन साल 2023 में की गई थी. पैसों के लेन देन के विवाद में शुभम राजपूत का मर्डर कटर से गला रेतकर किया गया. आरोपी सेवक निषाद का कहना है कि मृतक शुभम राजपूत तपन सरकार के नाम पर वसूली का काम करता था. होली के दिन भी वह उससे रुपए मांग रहा था इसी वजह से विवाद हुआ और उसने उसकी हत्या कर दी.

Gangster Tapan Sarkar
Gangster Tapan Sarkar

Gangster Tapan Sarkar के घर पुलिस का छापा, नौ महीने पुराने हत्याकांड में गैंगस्टर तपन सरकार शामिल…

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है। Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles