Gold-Silver Price Today: रक्षाबंधन से पहले महंगा हुआ सोना, चांदी के दामों में आई गिरावट

नई दिल्ली। रक्षाबंधन के त्योहार में अब बस दो दिन शेष रह गये हैं। भारतीय सर्राफा बाजार में आज, 28 अगस्त, 2023 को सोना महंगा और चांदी सस्ती हुई है। इस हफ्ते की शुरुआत ही गोल्ड की कीमतों में तेजी के साथ हुई है। पिछले दिनों सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली थी। आज मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर गोल्ड का भाव 58,700 (MCX Gold Price) के लेवल पर ट्रेड कर रहा है। इसके अलावा चांदी का भाव 73,500 रुपये (Silver Price) के आसपास चल रही है।
ALSO READ – भूपेश सरकार के राज में ‘चिरायु योजना’ बनी वरदान, बच्चों को मिल रहा नया जीवन
क्या है 22 कैरेट गोल्ड का भाव?
देश की राजधानी दिल्ली में 22 कैरेट गोल्ड का भाव 54,650 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर है। इसके अलावा मुंबई में 54,500 रुपये, गुरुग्राम में 54,650 रुपये, कोलकाता में 54,500 रुपये, लखनऊ में 54,650 रुपये, बैंगलोर में 54,500 रुपये, जयपुर में 54,650 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर है।
ALSO READ – Gas Cylinder Price: रसोई गैस की कीमतों में आई भारी गिरावट, रक्षा बंधन से पहले सरकार ने दी बड़ी राहत
मिस्ड कॉल से जानिए सोने-चांदी का भाव
आप सोने की कीमत अपने घर बैठे भी चेक कर सकते हैं। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, केंद्रीय सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों के अलावा शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं किए जाते हैं। 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में एसएमएस के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।
ALSO READ –Jio Air Fiber: गणेश चतुर्थी पर लॉंन्च होगा Jio Air Fiber, 20 करोड़ घरों व परिसरों तक पहुंचने की yojana, हर दिन जुड़ेंगे 1.5 लाख कनेक्शन
Gold-Silver Price Today : रक्षाबंधन से पहले महंगा हुआ सोना, चांदी के दामों में आई गिरावट



















