मध्य प्रदेशअपराधब्रेकिंग न्यूज़राज्य

40 ठिकानों पर GST का छापा: पान कारोबारी ग्रुप पर GST की कार्रवाई

40 ठिकानों पर GST का छापा : इंदौर । मध्य प्रदेश के इंदौर में सबसे बड़े पान कारोबारी करणावत ग्रुप के 40 ठिकानों पर स्टेट जीएसटी ने कार्रवाई की। करणावत समूह अपनी पान शॉप और मेस के लिए पहचाना जाता है। पान मसाला और सिगरेट कारोबार में टैक्स चोरी की आशंका के चलते यह कार्रवाई मंगलवार की शाम को की गई।

एक साथ कई ठिकानों पर मारा छापा State GST Raid on Indore Famous Karnavad Group

इंदौर के करणावत पान पर मंगलवार (12 मार्च) को स्टेट जीएसटी (GST) विभाग ने लंबी कार्रवाई की। इस कार्रवाई के चलते करणावत के सभी पान सेंटर, दुकानें जल्द बंद हो गईं। सभी जगह जीएसटी के अधिकारी जांच करने पहुंचे और मौके पर संबंधित थानों का पुलिस बल भी तैनात रहा। इस ग्रुप के प्रमुख गुलाब सिंह चौहान हैं।

ALSO READ- 🔴महतारी जरुरी जानकारी:- 👉महतारी वंदन योजना की राशि नहीं आई हैं ? तो जल्दी करें ये काम, तुरंत आ जाएंगे पैसे 

सुपारी का सबसे बड़ा रिटेलर है करणावत State GST Raid on Indore Famous Karnavad Group

बता दें कि करणावत का सुपारी का सबसे बड़ा खुल्ले यानी रिटेल का कारोबार है। सबसे बड़ी बात यह है कि यह ग्रुप मुख्य रूप से अपने रिश्तेदारों को ही फ्रेंचाइजी देता है और उन्हें सभी मटेरियल खुद ही सप्लाई करता है। इस ग्रुप के इसी नाम से भोजनालय भी संचालित होते हैं।

इनकम टैक्स भी कर चुकी है सर्वे Indore Famous Karnavad Group

बता दें कि इनकम टैक्स भी करणावत ग्रुप पर पांच साल पहले सर्वे कर चुकी है। इस सर्वे के दौरान 50 लाख रुपए की अघोषित आय सामने आई थी। मुख्य रूप से कच्चे में काम होने के चलते यह ग्रुप नजरों में आया है। संस्थान के मुख्य दफ्तर साउथ तुकोगंज, कनाड़िया और पीपल्याहाना में स्थित हैं। इस कारोबार को 70 से ज्यादा रिश्तेदारों के साथ जोड़कर खड़ा किया गया है।

ALSO READ- BILASPUR MURDER NEWS: पति ने की पत्नी की गला दबाकर हत्या, बंद कमरे में बिस्तर पर मिली पत्नी की लाश, मचा हड़कंप

ऐसे हुई थी करणावत ग्रुप की शुरुआत Indore Famous Karnavad Group

करणावत पान के मुख्य संचालक गुलाब सिंह चौहान ने 20 साल पहले एक छोटी सी दुकान से पान का कारोबार शुरू किया था। आज छोटी सी दुकान कई दुकानें, टिफिन सेंटर, भोजनालय आदि में बदल गई है। चौहान ने इसके लिए अपने रिश्तेदारों को ही हिस्सेदार बनाया है। रिश्तेदारों के जुड़ने से कारोबार बढ़ता गया। साउथ तुकोगंज में जहां चौहान रहते हैं, वहीं उन्होंने पांच से ज्यादा फ्लैट ले रखे हैं, जो उन्होंने अपने रिश्तेदारों को रियायती दर पर दिए हैं। इनके घर भोजन नहीं बनता, जो उनके भोजनालय में बनता है, वही सभी लोग खाते हैं।

40 ठिकानों पर GST का छापा : पान कारोबारी ग्रुप पर GST की कार्रवाई

Kirti Goswami

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles

HOMEVIDEOWP