LIVE UPDATE
मध्य प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

गुढ़ियारी दही हांडी प्रतियोगिता: कई राज्यों की टीमें लेगी भाग – बसंत अग्रवाल

रायपुर। सार्वजनिक दही हांडी उत्सव समिति एवं श्री हनुमान मंदिर ट्रस्ट के विशेष सहयोग से भगवान श्री कृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर 8 सितंबर को शाम 4 बजे से गुढिय़ारी स्थित दही हांडी मैदान में दही हांडी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया हैं।

जिसमें छत्तीसगढ़ प्रदेश के साथ ही महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, झारखण्ड तथा उड़ीसा की गोविंदा टोलियां भी में शामिल हो रही है। पिछले बार इनाम राशि 3 लाख रुपये था लेकिन इस बार उसे बढ़ाकर 5 लाख 51 हजार रुपये किया गया है। वहीं महिलाओं की टोलियां भी इसमें भाग लेंगी जिसकी भी इनामी राशि को बढ़ाकर 2 लाख 75 हजार रुपये दिया जाएगा।

ALSO READ- CG विशाल दही-हांडी प्रतियोगिता गुढिय़ारी में 8 को……महाराष्ट्र की गोविंदा टोली भी होगी शामिल…. 

सार्वजनिक दही हांडी उत्सव समिति के संयोजक बसंत अग्रवाल और सह-संयोजक हेमेन्द्र साहू ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि दही हांडी प्रतियोगिता का यह 13वां वर्ष है। पिछली बार 6 सर्कल बनाकर दही हांडी लूटा गया था लेकिन इस बार उसे बढ़ा कर 7 सर्कल कर दिया है क्योंकि इनामी राशि में भी बढ़ोत्तरी की गई है। पिछली बार इनामी राशि जहां 3 लाख रुपये था वहीं इस बार उसे बढ़ाकर 5 लाख 51 हजार रुपये कर दिया गया है।

ग्रीसयुक्त खंबा में चढ़ाई करने वाली टोली की भी इनामी राशि में भी बढ़ोत्तरी की गई है। अभी तक लगभग स्थानीय रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव सहित विभिन्न जिलों की 26 टोलियों ने अपना नाम दर्ज करवा चुके है जिनमें महिला टोलियां भी शामिल है।

ALSO READ- Apple iPhone 15 के लॉन्च से पहले Flipkart पर iPhone 14-13 और iPhone 12 पर मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट 

महिला टोलियों के लिए अलग से व्यवस्था की गई है और उनकी मांग पर उनके भी इनामी राशि में बढ़ोत्तरी करते हुए पिछली बार उन्हें 2 लाख 51 हजार रुपये दिया गया है था लेकिन इस बार 2 लाख 75 हजार रुपये पुरुस्कार के रुप में प्रदान किया जाएगा। पड़ोसी राज्यों की बात करें तो महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, झारखण्ड तथा उड़ीसा की गोविंदा टोलियां शामिल हो रही है जिनमें मध्यप्रदेश के इंदौर तथा जबलपुर से भी गोविंदा टोलियों ने अपना नाम समिति के पास दर्ज करवाया है। दही हांडी प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी गोविंदा टोलियों को सात्वना राशि भी समिति के द्वारा प्रदान किया जाएगा।

बसंत अग्रवाल ने बताया कि दही हांडी प्रतियोगिता पूर्णत: नि:शुल्क हैं। कृष्ण भक्तों के मनोरंजन के लिए इस बार छग की लाडली गायिका सुश्री आरू साहू सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देंगी। वहीं दूसरी ओर पड़ोसी राज्या ओडिशा से आए कलाकरों के द्वारा घंटा बाजा की प्रस्तुति की जाएगी जो आकर्षण का विशेष केंद्र रहेगा। इसके साथ ही वंदावन से आए कृष्ण लीला की मनमोहक झांकी भी दही हांडी प्रतियोगिता के दौरान देखने को मिलेगी। गोविंदा टोलियों की किसी भी प्रकार की दुर्घटना की जिम्मेदारी उनकी स्वयं की होगी, समिति इसके लिए जिम्मेदार नहीं होगा।

ALSO READ- TOP 5 MODI GOVERNMENT SCHEMES: ये है मोदी की पांच सबसे शानदार सरकारी योजनाएं.. क्या आप भी है पात्र? ऐसे उठा सकते है फायदा

गुढ़ियारी दही हांडी प्रतियोगिता: कई राज्यों की टीमें लेगी भाग – बसंत अग्रवाल

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles