LIVE UPDATE
ब्रेकिंग न्यूज़सरकारी खबर

IAS Transfer News: 5 IAS अधिकारियों के तबादले— दिवाली से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, रणदीप डी बने समाज कल्याण विभाग के सचिव

IAS Transfer News : बेंगलुरु। दिवाली से पहले कई राज्यों में प्रशासनिक फेरबदल की लहर जारी है। इसी क्रम में कर्नाटक सरकार ने बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए 5 IAS अधिकारियों का तबादला कर दिया है। सरकार की ओर से जारी अधिसूचना में कई विभागों के निदेशक और सचिव स्तर के पदों पर फेरबदल किया गया है। IAS Transfer News

राज्यपाल के आदेश पर 3 अक्टूबर को जारी अधिसूचना के अनुसार, IAS रणदीप डी को समाज कल्याण विभाग का सचिव बनाया गया है। इससे पहले वे सचिव, ग्रामीण विकास और पंचायत राज विभाग, बेंगलुरु के पद पर कार्यरत थे।

वहीं, 2012 बैच के IAS नितेश पाटिल को क्षेत्रीय आयुक्त, मैसूरु डिवीजन के पद पर तैनात किया गया है। इससे पहले वे सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विभाग में निदेशक पद पर कार्यरत थे।

ALSO READ- पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, TI-SI-ASI का ट्रांसफर…SP विजय कुमार पाण्डेय ने 108 अधिकारियों-कर्मचारियों का किया तबादला….

IAS रामचंद्र आर, जो अब तक नियुक्ति की प्रतीक्षा में थे, उन्हें स्वर्ण आरोग्य सुरक्षा ट्रस्ट, बेंगलुरु का कार्यकारी निदेशक बनाया गया है।

इसके अलावा, 2013 बैच के IAS एस. दिवाकर को कर्नाटक राज्य प्राकृतिक आपदा निगरानी केंद्र (KSNDMC) का निदेशक नियुक्त किया गया है।

IAS वेंकट राजा को भी विभागीय फेरबदल के तहत नए पद पर जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कर्नाटक सरकार का यह फैसला राज्य प्रशासन को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से लिया गया बताया जा रहा है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में और भी कई विभागों में बदलाव किए जा सकते हैं।

कर्नाटक IAS तबादला सूची (Karnataka IAS Transfer List):

  • IAS रणदीप डी – सचिव, समाज कल्याण विभाग
  • IAS नितेश पाटिल – क्षेत्रीय आयुक्त, मैसूरु डिवीजन
  • IAS रामचंद्र आर – कार्यकारी निदेशक, स्वर्ण आरोग्य सुरक्षा ट्रस्ट, बेंगलुरु
  • IAS एस. दिवाकर – निदेशक, कर्नाटक राज्य प्राकृतिक आपदा निगरानी केंद्र
  • IAS वेंकट राजा – नई जिम्मेदारी सौंपी गई
Karnataka IAS Transfer List
कर्नाटक IAS तबादला सूची

IAS Transfer News: 5 IAS अधिकारियों के तबादले— दिवाली से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, रणदीप डी बने समाज कल्याण विभाग के सचिव

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles