LIVE UPDATE
देशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

IND vs AUS, World Cup Final Score Live

IND vs AUS, World Cup Final Score Live//

IND vs AUS Live Score: भारत का छठा विकेट गिरा, केएल राहुल आउट

42वें ओवर में 203 के स्कोर पर भारत ने छठा विकेट गंवा दिया है. केएल राहुल 107 गेंदों में 66 रन बनाकर आउट हो गए. उन्हें मिचेल स्टार्क ने विकेट के पीछे कैच आउट कराया. 42 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 6 विकेट पर 207 रन है.

19/11/2023 17:04:07
IND vs AUS Live Score: अब केएल राहुल और सूर्यकुमार यादव आखिरी उम्मीद

केएल राहुल और सूर्यकुमार यादव अब आखिरी उम्मीद हैं. इन दोनों को किसी तरह स्कोर को 270 के करीब ले जाना होगा. हालांकि, पिच धीमी है. यह पिच 350 वाली नहीं है. रोहित ने कल पीसी में भी बोला था कि पिच काफी धीमी लग रही है. 40 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर पांच विकेट पर 197 रन है. केएल राहुल 64 और सूर्यकुमार 08 पर हैं.

19/11/2023 16:55:38
IND vs AUS Live Score: भारत का स्कोर 182/5

38 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर पांच विकेट पर 182 रन है. अब केएल राहुल और सूर्यकुमार यादव टीम इंडिया की आखिरी उम्मीद हैं. राहुल 96 गेंदों में 58 पर हैं. वहीं सूर्या छह गेंद में एक रन पर हैं.

19/11/2023 16:48:30
IND vs AUS Live Score: भारत का पांचवां विकेट गिरा, रवींद्र जडेजा आउट

सिर्फ 178 के स्कोर पर भारत की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है. 36वें ओवर में जोश हेजलवुड ने भारत को पांचवां झटका दिया. उन्होंने रवींद्र जडेजा को विकेट के पीछे कैच आउट कराया. जडेजा 22 गेंद में 9 रन बनाकर आउट हुए. अब केएल राहुल और सूर्यकुमार यादव क्रीज पर हैं.

19/11/2023 16:39:19
IND vs AUS Live Score: केएल राहुल ने जड़ा अर्धशतक

केएल राहुल ने 86 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. वह संयम से बल्लेबाजी कर रहे हैं. अपनी अर्धशतकीय पारी में कोहली ने सिर्फ एक चौका लगाया है. 35 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर चार विकेट पर 173 रन है. रवींद्र जडेजा 20 गेंदों में 9 रन पर हैं.

19/11/2023 16:29:59
IND vs AUS Live Score: टीम इंडिया का स्कोर 165/4

33 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर चार विकेट पर 165 रन है. केएल राहुल 80 गेंदों में एक चौके की मदद से 47 पर खेल रहे हैं. उनके साथ रवींद्र जडेजा 14 गेंद में छह रन पर हैं. दोनों के बीच अब तक 27 गेंदों में 17 रनों की साझेदारी हो चुकी है.

19/11/2023 16:24:27
IND vs AUS Live Score: अर्धशतक के करीब केएल राहुल

केएल राहुल को अब लंबा खेलना होगा. वह एक चौके की मदद से 76 गेंदों में 45 रनों पर हैं. वहीं रवींद्र जडेजा 12 गेंदों में पांच पर हैं. दोनों के बीच अब तक 21 गेंदों में 14 रनों की साझेदारी हुई है. 32 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर चार विकेट पर 162 रन है.

World Cup Final Score Live #INDvsAUSfinal, #INDvAUS, #InternationalMensDay, #INDvsNZ, #Worldcupfinal2023, #Worlds2023,

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles