छत्तीसगढ

इंद्रावती नदी पार कर पहुँची प्रशासनिक टीम: जारामरका में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं, योजनाओं का लाभ दिलाने की पहल

दुर्गम जारामरका गांव में जनपद पंचायत भैरमगढ़ और कुटरु तहसील अधिकारियों ने किया जनसंपर्क, नदी पार कराने में रेस्क्यू टीम की रही अहम भूमिका।

भैरमगढ़/कुटरु: दिनांक 22 नवंबर 2025 को जनपद पंचायत भैरमगढ़ और तहसील कुटरु के अधिकारियों की टीम इंद्रावती नदी पार कर ग्राम पंचायत उसकापटनम के आश्रित विहीन ग्राम–जारामरका पहुंची। यह दुर्गम ग्राम कुटरु तहसील से लगभग 25 किलोमीटर दूर स्थित है। अधिकारियों का उद्देश्य गाँव के लोगों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाना और उनकी समस्याओं का प्रत्यक्ष समाधान करना था।

इस दौरान ग्राम पंचायत हुर्रागुवाली के आश्रित ग्राम के लोग भी अपनी समस्याओं को लेकर जारामरका पहुंचे। ग्रामीणों ने सड़क, स्वास्थ्य सेवाओं, आवास और मूलभूत सुविधाओं से संबंधित मुद्दे अधिकारियों के सामने रखे।

अभियान में प्रमुख जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे—

  • जीतेन्द्र लेकाम, उपाध्यक्ष, जनपद पंचायत भैरमगढ़
  • अभिषेक ताम्बेली, डिप्टी कलेक्टर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत भैरमगढ़
  • सूर्याकांत गर्थ, तहसीलदार, कुटरु
  • विकास मंडावी, प्रधानमंत्री आवास योजना प्रतिनिधि
  • चंद्रशेखर वर्मा, PRO एवं स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण)
    इसके अलावा हल्का पटवारी, सरपंच, सचिव और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता भी टीम के साथ रहे।

इंद्रावती नदी पार करने के लिए रेस्क्यू टीम की मदद ली गई, जिससे अधिकारी सुरक्षित रूप से गांव पहुंच सके। ग्रामीणों ने इस पहल का स्वागत किया और उम्मीद जताई कि शासन की योजनाओं से उनकी समस्याओं में जल्द सुधार होगा।

 

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है। Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *