देशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यसरकारी खबर

IPS Rahul Bhagat: IPS राहुल भगत को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बनाए गए CM विष्णुदेव साय के सचिव, आदेश जारी

IPS Rahul Bhagat / छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी Rahul Bhagat को मुख्यमंत्री सचिवालय में सचिव के पद पर नवीन पदस्थापना दी है। उन्हें प्रतिनियुक्ति पर मुख्यमंत्री सचिवालय में पदस्थ किया गया है। वे राजनांदगांव, कबीरधाम, खैरागढ़, छुईखदान गंडई,मोहन-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में पुलिस महानिरीक्षक यानी आईजी के रूप में सेवाएं दे रहे थे। वे सीएम साय के साथ पहले भी काम कर चुके हैं और उनके विश्वनसनीय ऑफिसर माने जाते हैं।

उनका जन्म 15 अक्टूबर 1974 को हुआ था। 2004 में यूपीएससी निकालकर 22 अगस्त 2005 को उन्होंने आईपीएस की सेवा ज्वॉइन की। बेहद साफ सुथरी छवि के आईपीएस राहुल भगत छत्तीसगढ़ में नारायणपुर, कांकेर, रायगढ़ और कवर्धा के एसपी रह चुके हैं। भगत स्पेशल टास्क फोर्स के एसपी भी रहे हैं।

 

दूसरी ओर पिछले दिनों रिटायर्ड एडीजी राजेश मिश्रा को ओएसडी पीएचक्यू बनाया गया है। संविदा नियुक्ति पाने वाले वे तीसरे ऑफिसर हैं। इनसे पहले डीएम अवस्थी और संजय पिल्ले संविदा पर काम कर रहे हैं। राजेश मिश्रा 1990 बैच के आईपीएस हैं।

IPS Rahul Bhagat : IPS राहुल भगत को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बनाए गए CM विष्णुदेव साय के सचिव, आदेश जारी

Kirti Goswami

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles

HOMEVIDEOWP