LIVE UPDATE
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

कपड़ा दुकान गोदाम में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी, पास के घरों को कराया गया खाली

कपड़ा दुकान गोदाम में लगी भीषण आग, महासमुंद।  छत्‍तीसगढ़ के महासमुंद के सरायपाली में उस वक्त हंगामा मच गया जब यहां एक कपड़ा दुकान के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि थोड़ी ही देर में आग की लपटों ने पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटों को देखते हुए पुलिस ने गोदाम के आसपास के घरों को एहतियातन खाली करा दिया।

ALSO READ- RAIPUR में पति-पत्नि गिरफ्तार: भाभी के घर में लाखो की चोरी, 20 लाख से ज्यादा रूपये की चोरी

हालांकि आगजनी की असल वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाई है, लेकिन शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटी हुई है। खबरों के अनुसार आग इतनी भयानक है कि गोदाम में लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया है। फिलहाल इस आगजनी में कितना नुकसान हुआ है, इसका अभी पता नहीं चल पाया है।

TEACHER AND STUDENT VIRAL PHOTO

कपड़ा दुकान गोदाम में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी, पास के घरों को कराया गया खाली

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles