LIVE UPDATE
मध्य प्रदेशअपराधब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

IT raid in CG: छत्तीसगढ़ में 14 ठिकानों पर आईटी का छापा, मचा हड़कंप ….

रायपुर। छत्तीसगढ़ में चुनाव के बीच आईटी की रेड जारी है। छत्तीसगढ़ में 14 ठिकानों पर आईटी ने दबिश दी है। रायपुर, भिलाई, दुर्ग और बालोद समेत जामुल में आईटी की सर्च ऑपरेशन जारी है। देव माइनिंग कंपनी, ढिंघानी फायर वर्क्स, हुकमचंद एंड हिम्मतचंद गहलोत फायर वर्क्स के संचालकों समेत पार्टनरो के घर, ऑफिस समेत गोदामों पर एक साथ आईटी की टीमों ने दबिश दी। सर्च ऑपरेशन में 100 आईटी के अधिकारी, जिसमे कलकत्ता की टीम समेत 40 सशस्त्र सीआरपीएफ जवान शामिल है।

ALSO READ- BIG ब्रेकिंग: केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल का हुआ एक्सीडेंट, कार के उड़े परखच्चे, 5 लोगो के घायल होने की खबर… 

माना जा रहा है की छग में चल रहे सर्च के तार मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल सोम डिस्टलरी के सर्च ऑपरेशन से जुड़े हैं। रायपुर में दो निवास, भिलाई में दो निवास समेत सभी व्यवसायिक परिसरों में आईटी की टीमों ने दबिश दी है। बोगस खर्चे दिखाकर करोड़ों रुपयों के कर चोरी मिलने पर सर्च की कार्यवाही हुई है। बता दें कि सर्चिंग के पहले दिन सोने-चांदी समेत केश बरामद नहीं हुआ। कल से जब्ती की कार्यवाही शुरू होगी।

ALSO READ- CG VIDHANSABHA ELECTION 2023: पाटन से चुनाव नहीं लड़ेंगे विजय बघेल.. वापिस लिया नामांकन.. CM बघेल समेत अब इतने उम्मीदवार रह गए बाकी

ये पूरा सर्च ऑपरेशन आईटी के इन्वेस्टिगेशन विंग से गगन गिरी गोस्वामी एवं नवल जैन नामक अधिकारी की निगरानी में चल रहा है। इस पूरे ऑपरेशन की कमान अतिरिक्त निदेशक (इन्वेस्टिगेशन) ऋतुपर्ण नामदेव के मार्गदर्शन में चल रहा है, जिसकी सतत निगरानी प्रमुख निदेशक (इन्वेस्टिगेशन विंग एमपी, सीजी) (Investigation Wing MP, CG) सुनील कुमार सिंह कर रहे हैं। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, कार्यवाही दो दिन और चलने की संभावना है।

IT raid in CG: छत्तीसगढ़ में 14 ठिकानों पर आईटी का छापा, मचा हड़कंप ….

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles