LIVE UPDATE
अपराधब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

कॉन्ग्रेस सांसद के ठिकानों पर IT Raid, नोट गिनते-गिनते मशीनें खराब: पैसों से भरी आलमारी की तस्वीर देखी आपने…

कॉन्ग्रेस सांसद के ठिकानों पर IT Raid, झारखंड के कॉन्ग्रेस के राज्यसभा सांसद Dheeraj Sahu के ठिकानों पर आयकर विभाग को छापेमारी में करोड़ों की नकदी मिली है। यहाँ अलमारियों में भर कर पैसा रखा गया था जिसका कोई हिसाब किताब नहीं था। अब आयकर ने यह बरामदगी की है। उनके अन्य कई ठिकानों पर छापेमारी अब भी जारी है। Rajya Sabha MP Dheeraj Sahu

आयकर विभाग ने यह छापेमारी झारखंड और ओडिशा के कई शहरों में की है। सांसद धीरज साहू के राँची और लोहरदगा स्थित आवास के अतिरिक्त उनके नजदीकियों के ओडिशा के बोलांगीर, संबलपुर और कालाहांडी में स्थित ठिकानों पर भी छापेमारी हुई है। यह टीम बुधवार (6 दिसंबर 2023) से ही छापेमारी कर रही है।

धीरज साहू से सम्बंधित बौध डिस्टलरी में भी आयकर विभाग ने छापा मारा है। इन सब ठिकानों से आयकर विभाग को इतना नकदी मिली है कि उसे गिनने के लिए मशीने कम पड़ रही हैं। एक अलमारी की तस्वीर भी सामने आई है जिसमें नोटों की गड्डियाँ रखी हुई देखी जा सकती हैं।

रिपोर्ट में यह सामने आया है कि कल तक केवल ₹50 करोड़ की गिनती हो पाई थी जिसके बाद मशीनों ने काम करना बंद कर दिया। अभी भी गिनती जारी है, कुछ मीडिया रिपोर्ट का कहना है कि यह आँकड़ा सैकड़ों करोड़ में जा सकता है।

ओडिशा के भीतर हुई छापेमारी में यह जानकारी सामने आई है कि यह धीरज साहू के करीबी डब्ल्यू साहू के ठिकानों पर हुई है जिनका ओडिशा के भीतर शराब का बड़ा कारोबार है। यहाँ बौध डिस्टलरी के रायगढ़, बोलांगीर और संबलपुर स्थित यूनिट पर छापेमारी हुई हुई है।

यह छापेमारी आयकर विभाग की ओडिशा, कोलकाता और झारखंड की आयकर विभाग की टीम कर रही हैं। रांची स्थित आवास पर हुई छापेमारी में टीम ने यहाँ काम करने वाले स्टाफ को अंदर घुसने नहीं दिया और उन्हें नोटिस देकर लौटा दिया।

धीरज साहू वर्ष 2018 से झारखंड से राज्यसभा सांसद हैं। इससे पहले भी एक बार वह कॉन्ग्रेस से राज्यसभा सांसद रह चुके हैं। वह राज्य में कॉन्ग्रेस के बड़े नेताओं में शुमार हैं। हालाँकि अब उनके ओडिशा और झारखंड स्थित ठिकानों से करोड़ों की नकदी बरामद हो रही है। जल्द ही इससे जुड़ी अन्य जानकारियाँ सामने आएँगी।

कॉन्ग्रेस सांसद के ठिकानों पर IT Raid, नोट गिनते-गिनते मशीनें खराब: पैसों से भरी आलमारी की तस्वीर देखी आपने…

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles