अपराधछत्तीसगढ

Jholachhap Doctor News: प्राइवेट पार्ट में लगाए 9 इंजेक्शन, मरीज की मौत… आरोपी झोलाछाप डॉक्टर गिरफ्तार

Jholachhap Doctor News : बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से झोलाछाप डॉक्टर का खौफनाक इलाज सामने आया है। यहां बवासीर से पीड़ित एक मरीज की जान चली गई। आरोप है कि झोलाछाप डॉक्टर ने मरीज के प्राइवेट पार्ट में एक साथ 9 इंजेक्शन लगा दिए, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ती गई और इलाज के दौरान मौत हो गई।

क्या है पूरा मामला?

मृतक की पहचान सुभाष कुमार जनबंधु (40) के रूप में हुई है, जो मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी क्षेत्र के रहने वाले थे। वे लंबे समय से बवासीर की बीमारी से पीड़ित थे और इलाज के लिए बालोद जिले के अर्जुंदा थाना क्षेत्र स्थित कांदुल गांव में रहने वाले झोलाछाप डॉक्टर रेखराम साहू (54) के पास पहुंचे थे।

8 मई 2025 को डॉक्टर रेखराम साहू ने मरीज से इलाज के 8 हजार रुपये लिए और उसके प्राइवेट पार्ट में एक ही दिन में 9 इंजेक्शन लगा दिए।

Also Read –Raipur Rape News : 13 साल की बच्ची से दुष्कर्म, राजधानी रायपुर में हैवानियत, बस स्टैंड में ले जाकर घटना को दिया अंजाम… 

इंजेक्शन के बाद बिगड़ी हालत

9 मई को मरीज के प्राइवेट पार्ट से अचानक अत्यधिक खून निकलने लगा और पेट फूलने की शिकायत शुरू हो गई। परिजनों ने डॉक्टर से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उसने मोबाइल फोन बंद कर लिया। तबीयत बिगड़ने पर मरीज को भिलाई के शंकराचार्य अस्पताल ले जाया गया, जहां 11 मई को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

झोलाछाप डॉक्टर गिरफ्तार

परिजनों ने इस मामले में थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी रेखराम साहू बिना किसी चिकित्सकीय डिग्री और पंजीयन के अवैध रूप से इलाज कर रहा था।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ

  • छत्तीसगढ़ राज्य उपचार्यागृह तथा रोगोपचार संबंधी स्थापनाएं अनुज्ञापन अधिनियम 2010 की धारा 12
  • छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान परिषद अधिनियम 1987 की धारा 24

के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल आरोपी को जेल भेज दिया गया है और मामले की आगे जांच जारी है।

Also Read – मार्केटिंग कंपनी में मेम्बरशिप के नाम पर धोखाधड़ी, दो आरोपी युवक-युवती गिरफ्तार… मुख्य आरोपी फरार

Jholachhap Doctor News: प्राइवेट पार्ट में लगाए 9 इंजेक्शन, मरीज की मौत… आरोपी झोलाछाप डॉक्टर गिरफ्तार

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है। Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles