अपराधछत्तीसगढब्रेकिंग न्यूज़

Raipur crime News: मार्केटिंग कंपनी में मेम्बरशिप के नाम पर धोखाधड़ी, दो आरोपी युवक-युवती गिरफ्तार… मुख्य आरोपी फरार

Raipur crime News : रायपुर। राजधानी रायपुर के न्यू राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र में फर्जी मार्केटिंग कंपनी के जरिए मेम्बरशिप दिलाने और मोटी रकम लौटाने का झांसा देकर लोगों से लाखों की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि कंपनी का डायरेक्टर फरार है।

ALSO READ- CG News: छत्तीसगढ़ में मंत्रियों के प्रभार में बड़ा फेरबदल, तीन नए मंत्रियों को मिला जिम्मा – देखें पूरी सूची…

मामला कैसे खुला?

20 सितंबर 2025 को प्रार्थी विरेंद्र बघेल निवासी ग्राम मेडकी (जिला बेमेतरा), वर्तमान पता हैरिटेज हॉस्पिटल के पास कंचना रायपुर, ने थाना न्यू राजेन्द्र नगर में लिखित शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत में बताया गया कि RIL India Marketing Pvt. Ltd./Weiconic Pvt. Ltd. नाम की कंपनी के डायरेक्टर हिरदेश सिंह तोमर, मैनेजर मोनाली बाघमारे और प्रशांत कुमार सनोडिया ने मेम्बरशिप दिलाने का झांसा दिया।

आरोपियों ने कहा कि कंपनी में मेंबरशिप लेने पर हर महीने ₹22,000 वेतन, रहने के लिए आवास और खाने की सुविधा दी जाएगी। इस झांसे में आकर प्रार्थी और अन्य लोगों से कुल ₹1,02,480 वसूले गए।

पुलिस की कार्रवाई

  • पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ धारा 318(4), 3(5) BNS के तहत अपराध कायम किया।
  • आरोपियों मोनाली बाघमारे (26 वर्ष, अमरावती, महाराष्ट्र, वर्तमान में रायपुर) और प्रशांत कुमार सनोडिया (24 वर्ष, सिवनी, मप्र, वर्तमान में रायपुर) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
  • कंपनी का डायरेक्टर हिरदेश सिंह तोमर (दिल्ली निवासी) फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

ALSO READ- Balod Accident News: बालोद में भीषण सड़क हादसा, CRPF जवानों से भरी बस पलटी…CRPF जवानों समेत 20 से ज्यादा लोग घायल

कंपनी का कोई रजिस्ट्रेशन नहीं

जांच में यह भी सामने आया कि उक्त कंपनी का छत्तीसगढ़ में कोई रजिस्ट्रेशन ही नहीं है। यानी कंपनी पूरी तरह से फर्जी तरीके से लोगों से ठगी कर रही थी।

Marketing company me membership ke naam par fraud
Marketing company me membership ke naam par fraud

Raipur crime News: मार्केटिंग कंपनी में मेम्बरशिप के नाम पर धोखाधड़ी, दो आरोपी युवक-युवती गिरफ्तार… मुख्य आरोपी फरार

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है। Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles