छत्तीसगढ

kaisa rhaiga aaj ka mausam: इन जिलों में हो सकती है बारिश…

kaisa rhaiga aaj ka mausam रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून विदाई के बाद मौसम में बदलाव शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि तापमान में 1 से 2 डिग्री की गिरावट होने की संभावना है। अब प्रदेश के अधिकांश इलाकों में सुबह और शाम हल्की ठंड महसूस हो रही है।

ALSO REAd- sona or chandi ka bhav : सोने और चांदी के भाव – 19 अक्टूबर 2025

मौसम विभाग का अलर्ट : मौसम विभाग ने राजधानी रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, बलौदाबाजार, मुंगेली, कोरबा, जांजगीर-चांपा समेत 10 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। हालांकि, प्रदेश के अन्य हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा। विभाग के मुताबिक, इस बार मानसून छत्तीसगढ़ में सामान्य से अधिक सक्रिय रहा, जिससे राज्य के कई हिस्सों में पहले भारी बारिश हुई थी।

दिवाली पर असर : दिवाली 2025 इस बार 20 अक्टूबर को मनाई जाएगी। मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार राजधानी रायपुर और आसपास के इलाकों में दिवाली के दिन बादल छाए रह सकते हैं। हालांकि, बारिश की संभावना कम है, लेकिन हल्की बूंदाबांदी या ठंडी हवाओं के चलते रोशनी के त्योहार की रात थोड़ी ठंडी और उमस भरी रह सकती है।

विशेषज्ञों का कहना है कि यदि आप दिवाली की खरीदारी और पूजा के लिए घर से बाहर निकल रहे हैं, तो हल्के गर्म कपड़े पहनें और अपने घर की दीयों और पटाखों की व्यवस्था में सावधानी रखें। इसके अलावा, प्रदोष काल में लक्ष्मी-गणेश पूजन के समय मौसम के हिसाब से दीयों और सजावट की तैयारी कर लें ताकि पूजा विधिपूर्वक संपन्न हो।

kaisa rhaiga aaj ka mausam: इन जिलों में हो सकती है बारिश…

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है। Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles